शाह आलम उल्फ़त बने 'आप' अल्पसंख्यक प्रकोष्ट (उत्तर प्रदेश) के प्रदेश उपाध्यक्ष*

अन्य खबरे , 302

लखनऊ 06 जनवरी 2021 राज्यसभा सांसद आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी व राज्य सभा सांसद संजय सिंह की सहमति से प्रदेश सहप्रभारी व अध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) शकील मलिक ने आप के पूर्व मऊ ज़िलाध्यक्ष शाह आलम उल्फ़त को प्रदेश उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) नियुक्त किया है,साथ ही उन्हें आज़मगढ़ मऊ और बलिया जिलों का प्रभार भी सौंपा गया।
    
आम आदमी पार्टी मऊ इकाई ने इस अति महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी मिलने व प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उनको को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष शकील मालिक ने कहा कि शाहआलम को नई ज़िम्मेदारी मिलने से आज़मगढ़ मण्डल में निश्चित रूप से पार्टी को मजबूती  मिलेगी,साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों,हितों की रक्षा के लिए एक निर्भीक व ज़िम्मेदार साथी के रूप में बल मिलेगा।

 

Related Articles

Comments

Back to Top