नगर निगम का पटरी दुकानदारों पर बरपाया कहर दुकानदारों में आक्रोश

जनपत की खबर , 570

लखनऊ - शारदा नगर योजना के रजनीखंड प्रियम प्लाजा निकट नगर निगम नाले पर लग रही अस्थाई रूप से पटरी दुकानदारों पर नगर निगम जोन आठ के प्रवर्तन दल दस्ते के अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह पहुंचकर सफाई के नाम पर दर्जनों पटरी दुकानों को नेस्ताबुद कर दिया और दुकानदारों के काउंटर समेत कई सामान गाड़ी में लाद ले गए। नगर निगम के इस मनमाने रवैये से पटरी दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त हो गया है।दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम ने ही हम पटरी दुकानदारों को प्रमाण पत्र व परिचय पत्र जारी किया है। नगर निगम द्वारा उनके खातों में दस हजार रुपये का कर्ज दिया गया है जिसकी किस्तें वह प्रतिमाह नगर निगम को जमा करते चले आ रहे है। दुकानदारों का आरोप है कि जोन आठ के नगर निगम के अधिकारी राम संजीवन अपने दस्ते संग आये और हम दुकानदारों से अभद्रता करते हुए हमारे दुकानों को उजाड़ दिए साथ ही यह भी हिदायत दिए है कि महीने का सुविधा शुल्क दोगे तभी दुकानें लग पाएंगी। जिसके चलते पटरी दुकानदार आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करने को मजबूर है।

Related Articles

Comments

Back to Top