15 से 21 जून, 2023 तक आयोजित होने वाले योग सप्ताह का कल 15 जून, 2023 को होगा शुभारम्भ
अन्य खबरे Jun 14, 2023 at 09:12 PM , 304लखनऊ: 14 जून, 2023
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 का योग सप्ताह 15 से 21 जून 2023 का शुभारम्भ दिनांक 15 जून, 2023 को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ के मर्करी सभागार में पूर्वान्ह 10 बजे होगा। इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एम.ओ.एस.) डा0 दयाशंकर मिश्र दयालु तथा वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल होंगे।
योग सप्ताह के उद्घाटन के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा ई-मैगजीन का विमोचन, जिंगल्स का लोकार्पण एवं योग फॉर ऑल पर वीडियों का लोकार्पण तथा योग ब्रेक का उद्घाटन भी किया जायेगा।



























Comments