*मजिस्ट्रीरियल जांच-1*
अन्य खबरे Jun 13, 2023 at 08:14 PM , 283लखनऊ ।
अपर नगर मजिस्ट्रेट(तृतीय) लखनऊ श्री राजेश कुमार जायसवाल ने बताया कि दिनांक 07 अप्रैल 2023 को समय लगभग रात्रि 09.20 बजे बस संख्या यू0पी0 78 एच0टी0 452 से अलीगढ़ क्षेत्र अलीगढ़ डिपो की बस से थाना कृष्णानगर, लखनऊ में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। उक्त प्रकरण की जांच के सम्बन्ध में जिला मजिस्ट्रेट महोदय के आदेश दिनांक 08 जून 2023 के द्वारा जांच अधिकारी के रूप में अधोहस्ताक्षरी को नामित किया गया है। जिसके क्रम में प्रश्नगत प्रकरण की जांच अधोहस्ताक्षरी द्वारा की जा रही है।
अपर नगर मजिस्ट्रेट(तृतीय) लखनऊ ने बताया कि उक्त घटना के सम्बन्ध में जिस किसी भी प्रकार की जानकारी देनी हो अथवा किसी भी तरह का मौखिक/लिखित साक्ष्य/बयान देना हो तो वह दिनांक 24 जून 2023 तक अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय कक्ष संख्या-25 कलेक्ट्रेट, लखनऊ में किसी भी कार्यदिवस (अवकाश को छोड़कर) में उपस्थित होकर अपना साक्ष्य/बयान दर्ज करा सकता है।



























Comments