उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया निरीक्षण।
जनपत की खबर Jun 13, 2023 at 07:48 PM , 200लखनऊ:13 जून, 2023
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री,श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने जनपद चंदौली के भ्रमण के दौरान नौबतपुर स्थित निर्माणाधीन बाबा किनाराम मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां चल रहे कार्यों के विषय में कार्यदायी संस्था से पूछताछ कर प्रगति की जानकारी ली। संबंधित कार्यदाई एजेंसी के प्रतिनिधि एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण ढंग व समय से कार्य पूर्ण करा लिया जाए। कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। तत्पश्चात उपमुख्यमंत्री द्वारा नवीन कृषि मंडी स्थित निर्माणाधीन मत्स्य मंडी का निरीक्षण किया गया। रु0 61.87 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन यह स्टेट ऑफ आर्ट होल सेल फिश मार्केट मत्स्य आयात निर्यात को बढ़ावा देने तथा चंदौली सहित पूर्वांचल के अन्य जनपदों में उत्पादित मछली का उचित मूल्य मत्स्य पालकों/व्यवसायियों को उपलब्ध होने, क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान मत्स्य पालकों की आय को बढ़ाने, रोजगार सृजन ,मत्स्य पालन क्षेत्र को बढ़ावा देने सामुद्रिक मत्स्य उत्पाद की उपलब्धता मत्स्य से संबंधित निवेश एवं अन्य सामग्रियों की उपलब्धता के दृष्टिगत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत स्टेट आफ आर्ट होलसेल फिश मार्केट नवीन मंडी परिषद चंदौली में बनाई जा रही है। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था द्वारा बताया गया कि यह परियोजना जुलाई 2024 तक पूर्ण हो जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने गुणवत्तापूर्ण कार्य कराते हुए परियोजना को समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मा0 विधायकगण चकिया श्री कैलाश आचार्य, पीडीडीयू नगर श्री रमेश जायसवाल, सैयदराजा श्री सुशील सिंह, जिलाध्यक्ष श्री अभिमन्यु सिंह, जिलाधिकारी श्री निखिल टी फुंडे,पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मत्स्य विभाग , संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहें।































Comments