कैण्ट विधायक ने प्राइवेट टीचर्स एसोसिएशन की समस्या हल कराने का आश्वासन दिया
जनपत की खबर Jan 03, 2021 at 07:31 PM , 661atul tripathi
लखनऊ 3 जनवरी - प्राइवेट टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कैण्ट विधायक से मुलाकात करके अपनी समस्यायें उनके सामने रखीं जिसपर कैण्ट विधायक सुरेश तिवारी ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया |
प्राइवेट टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमण्डल ने आज लखनऊ कैण्ट के विधायक सुरेश चन्द्र तिवारी व नामित पार्षद सुभाष शुक्ला से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नववर्ष की बधाई दी | एसोसिएशन की मीडिया प्रभारी कंचन त्रिपाठी ने बताया कि इस अवसर पर एसोसिएशन के देवेन्द्र सिंह व संयोजक शिशिर बजपेयी ने विधायक को समस्याओं से सम्बन्धित पत्र सौंपा जिसपर विधायक ने उचित स्तर से समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया | इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी सतीश पाण्डेय, जितेन भट्ट , सुधीर सिंह , जितेन्द्र पाण्डे, संजय वर्मा , संतराम , नवीन ,सुनीता गौड़ , शालिनी व प्रतिभा भी मौजूद थीं |































Comments