*अटल जयंती पर गूंजे अवधी लोक गीत विभूतियां सम्मानित* *अटल जी के गीतों का पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुऐ*
जनपत की खबर Dec 31, 2020 at 11:54 AM , 527लखनऊ। सुरभि कल्चरल ग्रुप की ओर से अटल जयंती मनाई गई। बच्चों ने अटल जी की कविताओं का पाठ किया। तो युवाओं ने लोकगीत सुनाकर नमन किया। आलमबाग विक्रम नगर के बंसल लॉन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों तनु , आकांक्षा और पूजा ने नमो-नमो…भक्तिमयी नृत्य प्रस्तुति से की। इसके बाद प्रज्ञा कौशल , साक्षी कश्यप ने अटल जी की रचनाओं का पाठ किया। अंशिका राय ने ये ताजमहल पर नृत्य प्रस्तुति दी ।
ममता सक्सेना और अन्य महिला कलाकारों ने दशरथ के जन्मे ललनवा… और सैयां काले- काले में हुर की कली…गीत गाकर माहौल को खुशनुमा कर दिया। तबले पर प्रखर पांडेय , मंजीरे पर तनु और हारमोनियम पर कमनेश ने शानदार संगत की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रेडियो जॉकी बिंदु जैन, कथक नृत्यांगना डॉ ऋचा , आर्या, समाजसेवी ज्योति मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार असोसिएशन प्रमुख डॉ मनु चौहान को सम्मानित किया गया।































Comments