चेकिंग के दौरान वाहन से पाँच लाख एक हजार नौ सौ पचास रूपये हुआ बरामद
अन्य खबरे Apr 27, 2023 at 07:02 PM , 551उन्नाव।
थाना आसीवन, जनपद उन्नाव में आगामी नगर पंचायत चुनाव के दौरान प्रत्याशियों व उनके समर्थको द्वारा मतदाताओ को प्रलोभित कर मतदान करने के उद्देश्य से नकद धनराशि के वितरण व प्रत्याशियों के मध्य तनाव की घटनाओ पर रोकथाम हेतु तहसीलवार गठित FST टीम के श्री अंकुर सक्सेना (मजिस्ट्रेट) एफएसटी उडनदस्ता - द्वितीय नगर पंचायत हैदराबाद मय हमराह फोर्स उ0नि0 श्री अमर सिंह व का0 विजय राणा व का0 रवि राजभर के दिनांक 26.04.2023 को समय करीब रात्रि 11.00 बजे नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर हरि चौराहा हैदराबाद पर मौजूद थे। चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UP78HF1364 के वाहन स्वामी गुरूप्रसाद सिंह के कब्जे से 05,01,950/- रूपया (पाँच लाख एक हजार नौ सौ पचास रूपये) बरामद हुआ । उक्त बरामदा रूपया ले जाने के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो कोई सन्तोष जनक जबाब नहीं दे सके। चुनाव में उक्त रूपये का दुरूपयोग होने की सम्भावना पर उपरोक्त नकदी को जब्त किया गया। जब्तशुदा उपरोक्त रूपये को थाना स्थानीय पर दाखिल किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।






_page-0001.jpg)




















Comments