रामनगरी में 9 घंटे बिताएंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
अन्य खबरे Apr 09, 2023 at 10:09 AM , 247अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का आगमन रविवार को हो रहा है। इसके लिए तमाम तैयारियों को पुख्ता किया गया है। अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एकनाथ शिंदे अयोध्या दौरे को लेकर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंच चुके हैं। महाराष्ट्र से दो ट्रेनों में शिवसैनिक सवार होकर अयोध्या पहुंचे हैं। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न इलाकों से भी शिवसेना कार्यकर्ता अयोध्या पहुंचे हैं। एकनाथ शिंदे करीब 9 घंटे अयोध्या में बिताएंगे। सुबह 10:30 बजे उनके लखनऊ से अयोध्या जाने का कार्यक्रम है। हेलीकॉप्टर के जरिए वे अयोध्या पहुंचेंगे। अयोध्या में एकनाथ शिंदे हनुमानगढ़ी और रामलला के दरबार में पहुंचकर पूजा करेंगे। इसके बाद श्री राम जन्मभूमि में बन रहे भव्य मंदिर का जायजा लेंगे। सीएम शिंदे के साथ शिवसेना नेता, सांसद, विधायक, मंत्री और सहयोगी दल भाजपा के नेता भी होंगे।अयोध्या दौरे के लिए लखनऊ पहुंचे महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भगवान श्रीराम की नगरी जाने को लेकर खुशी जाहिर की। मीडिया से बात करते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि रामलला का दर्शन करने जा रहा हूं। मुझे बहुत आनंद हैं। मैं उन्हें देखने की लालसा लिए जा रहा हूं। सीएम ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हैं। जिन्होंने मंदिर के सपने को पूरा कराया है। उन्होंने कहा कि बाला साहब का सपना कि श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान राम का मंदिर बने। उस सपने को पीएम नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि जल्द ही राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होगा। इसका हर कोई दर्शन करेंगे। इस मौके पर उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने अच्छा काम किया है। महाराष्ट्र के सीएम का लखनऊ पहुंचने पर योगी सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने स्वागत किया। सीएम शिंदे ने इसके लिए उन्हें भी धन्यवाद किया।सीएम एकनाथ शिंदे के अयोध्या पहुंचने पर भव्य स्वागत की तैयारी है। मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए शिवसैनिक ट्रेनों से अयोध्या पहुंच चुके हैं। रामकथा हेलीपैड पर उनका जोरदार स्वागत होगा। सीएम शिंदे के आगमन को लेकर अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त किया गया है। प्रशासनिक और पुलिस बलों को तैनात किया गया है। सीनियर अधिकारी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। आगंतुकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।



























Comments