मुख्यमंत्री के निशाने पर सुस्त ब्यूरोक्रेसी शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली पर मुख्यमंत्री नाराज कार्रवाई की तैयारी

जनपत की खबर , 255

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसमस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली पर काफी नाराज हैं कई बार की नसीहतों और निर्देशों के बावजूद अपनी कार्यशैली में सुधार न लाने वाले ऐसे अधिकारियों पर कार्यवाही तय मानी जा रही है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास थाना-तहसील से लेकर शासन स्तर तक की रिपोर्ट है।फरियादियों की संतुष्टि ही अफसरों की परफार्मेंस तय करेगी और उसी के आधार पर उनकी ट्रांसफर और पोस्टिंग भी होगी।सीएम योगी की प्राथमिकता में जनशिकायतों का निस्तारण है वह प्रदेश के पहले ऐसे सीएम हैं जो निरंतर जनता दर्शन के माध्यम से लोगों की समस्याओं के निस्तारण के आदेश देते हैं इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने निचले स्तर पर शिकायतों के समाधान में लापरवाही को काफी गंभीरता से लिया है और नाराजगी जाहिर की है मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा की ओर से खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को पत्र भेजा जा रहा है और ऐसे अफसरों के खिलाफ कार्यवाही तय मानी जा रही हैसीएम आफिस ने आईजीआरएस और हेल्पलाइन की रैंकिंग में टॉप टेन अच्छा प्रदर्शन करने वाले और सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले अफसरों की सूची तैयार की है रैंकिंग में टॉप टेन सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले अफसरों पर गाज गिरने की संभावना है।

Related Articles

Comments

Back to Top