*8 साल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं नारी शक्ति विषय पर केन्द्रीय संचार ब्यूरो द्वारा आयोजित पांच दिवसीय प्रदर्शनी का हुआ भव्य समापन*
अन्य खबरे Mar 04, 2023 at 08:27 PM , 303*केंद्रीय राज्यमंत्री श्री कौशल किशोर ने किया था उदघाटन*
*जानी-मानी हस्तियों स्कवाड्रन लीडर तथा उतर प्रदेश से माउंट एवरेस्ट पर सफल आरोहण करने वाली तूलिका रानी, इंडियन फारेस्ट सर्विस से श्रीमती प्राची गंगवार,प्रधानाचार्य डा.अनुराधा तिवारी ने लिया था हिस्सा*
*प्रदर्शनी में नारी शक्ति और नेहरु युवा कार्यक्रमों की दिखी थी झलक*
सूचना प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो लखनऊ द्वारा ‘’आठ साल- सेवा,सुशासन, गरीब कल्याण एवम नारी शक्ति’’ विषय पर आई.टी.आई. संस्थान में आयोजित पांच दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का भव्य समापन हुआ.प्रदर्शनी का उद्दघाटन केंद्रीय आवासन एवम शहरी मामलों के राज्य मंत्री श्री कौशल किशोर ने किया था.
प्रदर्शनी का चौथा दिन महिलाओं के नाम रहा था । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले स्कवाड्रन लीडर तूलिका रानी, इंडियन फारेस्ट सर्विस से श्रीमती प्राची गंगवार,प्रधानाचार्य डा.अनुराधा तिवारी,केंद्रीय संचार ब्यूरो की प्रशासनिक अधिकारी सुश्री मोनिका और वन स्टाप सेंटर की सेटर मैनेजर श्रीमती अर्चना सिंह ने प्रदर्शनी में हिस्सा लिया और केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिये चलायी जा रही योजनाओं के बारे में महिला छात्रों को अवगत कराया।
प्रदर्शनी के तीसरे दिन नेहरू युवा केन्द्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के स्वयं सेवकों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी. नृत्य और गायन बहुत ही शानदार ढंग से प्रस्तुत किया गया। विद्दार्थी और आमजन युवा वर्ग सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखकर भाव विभोर हो गये। कार्यक्रम का संचालन नेहरु युवा केंद्र के युवा अधिकारी विकास द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्त में सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को केंद्रीय संचार ब्यूरो के निदेशक ने प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।साथ ही कविता पाठ,भाषण व्याख्यान और नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विद्दार्थियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
प्रदर्शनी में युवाओं और विद्दार्थियों को हुजुम उमड़ पड़ा।विद्दार्थियों में केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जानने का रुझान देखा गया। कई विद्दार्थियों ने केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना,स्टैंड अप योजनाके बारे में जाना तथा सम्बन्धित अधिकारियों से भविष्य में इससे मिलने वाले लाभ के बारे में भी जाना।महिला विद्दार्थियों ने नारी शक्ति से जुड़ी योजनाओं जैसे बेटी बचाओ-बेटी पढाओ के बारे में जाना।
प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की गरीब कल्याण से जुड़ी उपलब्धियों, योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों से जुड़े पैनल भी लगाए गए थे। फोटो प्रदर्शनी में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर तथा आसपास के क्षेत्र में भारत सरकार का विशेष डिजिटल जागरूकता रथ चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्रालय के विभागीय कलाकारों एवं पंजीकृत सांस्कृतिक दल के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में उपस्थित आम लोगों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और सफल प्रतिभागियों को मौके पर ही पुरस्कृत भी किया गया। इस प्रदर्शनी में सभी के लिए प्रवेश नि: शुल्क है।
कार्यक्रम का आयोजन केन्द्रीय संचार ब्यूरो के अपर महानिदेशक श्री विजय कुमार और निदेशक मनोज वर्मा की देखरेख में हुआ।कार्यक्रम की रुप रेखा और समन्वय श्री लक्षम्ण शर्मा ने किया.



























Comments