*प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का समापन आज*

अन्य खबरे , 254

*प्रदर्शनी को भारी संख्या में लोगों ने देखा और सरहना की*

लखनऊ।
प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाये जाने के उद्देश्य से सूचना निदेशालय के तत्वावधान में जनपद स्तरीय प्रदर्शनी का  आज समापन किया गया। यह प्रदर्शनी जी0पी0ओ0 पार्क में 2 मार्च से 4 मार्च तक तीन दिवसीय मण्डलीय जिला सूचना द्वारा लगायी गयी।इस चित्र प्रदर्शनी का भारी संख्या में लोगों ने अवलोकन कर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

इस प्रदर्शनी का उद्देश्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अधिकतर लोग योजनाओं का लाभ उठाएं और आर्थिक रूप से मजबूत हो।
    उल्लेखनीय है कि सूचना विभाग द्वारा लगाई गई है प्रदर्शनी प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण नीतियों निर्णयों, उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं यथा मुफ्त वैक्सीन, मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट, मिशन कर लाभ योजनाओं से सम्बन्धित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सराहना करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी सरकार की कल्यांणकारी योजनाओं का संजीव चित्रण है। इस प्रदर्शनी से आम जनमानस को सरकार की योजनाओं की पूर्ण जानकारी मिलती है।

Related Articles

Comments

Back to Top