*मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डा० राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की बोर्ड आफ गवर्नर्स की बैठक संपन्न*
अन्य खबरे Mar 02, 2023 at 10:27 PM , 269*लखनऊ।* मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में डा० राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की बोर्ड आफ गवर्नर्स की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में रिप्रोडक्टिव मेडिसिन विभाग को लेवल-1 से लेवल-2 पर उच्चीकृत करने के प्रस्ताव पर अनुमोदन प्रदान किया गया। संस्थान में संचालित रिप्रोडक्टिव मेडिसिन विभाग की सेवाओं को विस्तार करने के उद्देश्य से प्राथमिक स्तर से उच्चीकृत कर लेवल-2 (आई0वी0एफ0 की सुविधा) की सुविधाओं को करने के लिए सैद्धान्तिक सहमति प्रदान की गयी तथा भवन निर्माण हेतु उचित प्लानिंग के साथ कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किये गये।
इसके अलावा संस्थान में अध्ययनरत एम०बी०बी०एस० तथा बी०एस०सी० नर्सिंग छात्रों के लिए राजकीय अनुदान से हास्टल सुविधा का विस्तार किये जाने पर अनुमोदन प्रदान किया गया। संस्थान में अध्ययनरत सीनियर रेजीडेण्ट तथा जूनियर रेजीडेण्ट के लिए हास्टल सुविधा पी०पी०पी० मॉडल पर उपलब्ध / निर्मित किये जाने का निर्णय लिया गया ।
संस्थान में छात्रों (एम०बी०बी०एस०/ बी०एस०सी० नर्सिंग तथा इन्टर्न) के लिए ट्रान्सपोर्ट की सुविधा अनुमन्य कराये जाने के उद्देश्य से 04 चार नई बसों को क्रय करने का अनुमोदन प्रदान किया गया तथा यह भी निर्देश प्रदान किया गया कि बसों के क्रय में इलेक्ट्रिकल बसों को प्राथमिकता दी जाये।
संस्थान में उपकरणों एवं अन्य सामग्री को निष्प्रोज्य घोषित करने के लिए एस०जी०पी०जी०आई०एम०एस० लखनऊ की निष्प्रयोज्य पॉलिसी के अनुरूप निष्प्रयोज्य पालिसी पर अनुमोदन प्रदान किया गया।
बैठक में प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री आलोक कुमार, संस्थान की निदेशक व बोर्ड के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
-----------



























Comments