लखनऊ हाई कोर्ट ने दी मुस्तकीम और शकील को जमानत।

अन्य खबरे , 578

लखनऊ।

यूपी की राजधानी लखनऊ के दुब्बगा में प्रेशर कुकर बम मामले में संलिप्तता के कारण पकड़े गए आतंकी मुस्तकीम और शकील को मिली जमानत।

लखनऊ हाई कोर्ट ने दी मुस्तकीम और शकील को जमानत।

NIA कोर्ट ने आरोपियों के बेल को कर दिया था डिसमिस।

बतादें कि,एटीएस ने विगत 11 जुलाई 2021 को ऑपरेशन में अंसार गजवातुल हिंद संगठन से जुड़े दो आतंकियों को लखनऊ से पकड़ा था जिनमें मिनहाज और बशीरुद्दीन नामक आतंकी शामिल थे।

न्यायालय के बाद दोनों आतंकियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर एटीएस को सौंपा गया था।

14 दिन की मिली पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान दोनों आतंकियों ने 
पूछताछ के दौरान अन्य आतंकियों  का नाम लिया था जिसमें मोहम्मद मुस्तकीम और शकील का नाम था और फिर एटीएस नहीं इन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

आज उसी मुस्तकीम और शकील को लखनऊ हाई कोर्ट ने जमानत दे दी।

Related Articles

Comments

Back to Top