मुख्यमंत्री कल 09 दिसम्बर को गोरखपुर की पिपराइच चीनी मिल व बस्ती की मुण्डेरवा चीनी मिल के सल्फरलेस प्लाण्ट का लोकार्पण करेंगे
जनपत की खबर Dec 08, 2020 at 09:30 PM , 666राज्य में सल्फरलेस उच्चगुणवत्ता की चीनी के उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इन प्लाण्टों का कल लोकार्पण किया जाएगा
लखनऊ: 08 दिसम्बर, 2020
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कल दिनांक 09 दिसम्बर, 2020 को जनपद गोरखपुर में पिपराइच चीनी मिल व जनपद बस्ती में मुण्डेरवा चीनी मिल के सल्फरलेस प्लाण्ट का लोकार्पण करेंगे।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य में सल्फरलेस उच्चगुणवत्ता की चीनी के उत्पादन को बढ़ावा दे रही है। जिसके तहत इन प्लाण्टों का लोकार्पण कल किया जाएगा। वर्तमान प्रदेश सरकार गन्ना किसानों व चीनी मिलों के उन्नयन के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसके अन्तर्गत गन्ना किसानों को लगभग 146 करोड़ रुपये के गन्ना मूल्य का भुगतान राज्य सरकार द्वारा सुनिश्चित किया गया है।
राज्य सरकार गन्ना किसानों की आवश्यकताओं और समस्याओं को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। प्रदेश की चीनी मिलों को चलाने के हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं।































Comments