अवध चौराहा के 50 मीटर के दायरे में खड़े नहीं होंगे वाहन ।

अन्य खबरे , 436

लखनऊ।

 अवध चौराहा के 50 मीटर के दायरे में खड़े नहीं होंगे वाहन ।

अवध चौराहा: प्रभारी मंत्री की नाराजगी के बाद मंडलायुक्त ने बुलाई बैठक ।

चारबाग, दुबग्गा, कमता के लिए निगम, पुलिस कार्ययोजना बनाएं ।

प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना की शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर नाराजगी के बाद मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने ट्रैफिक सुधार की कमान अपने हाथ में ले ली है।

  मंडलायुक्त ने अधिकारियों की बैठक बुलाई। इसमें उन्होंने आदेश किया है कि अवध चौराहा पर 50 मीटर के दायरे शुक्रवार से कोई वाहन खड़ा नहीं होने दिया जाए। 

वहीं कमता, चारबाग, दुबग्गा चौराहा के लिए नगर निगम और पुलिस प्रशासन को कार्ययोजना बनाकर देने के लिए कहा है, जिससे यहां ट्रैफिक की समस्या को दूर कराया जा सके।

Related Articles

Comments

Back to Top