रश्मि खण्ड में बड़े ही आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व
जनपत की खबर Feb 19, 2023 at 05:26 PM , 470लखनऊ। रश्मि खण्ड में बड़े ही आस्था और उत्साह के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया.. महाशिवरात्रि के अवसर पर सिद्धेश्वर मंदिर में अखण्ड रामायण का पाठ व शिव जाप के कार्यक्रम का आयोजन किया गया..यहां महाशिवरात्रि पर्व बड़े ही आस्था, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही रश्मि खण्ड के सिद्धेश्वर मंदिर में शिवलिंग की पूजा करने के लिए भक्तों को तांता लगा रहा। भगवान शिव की आराधना करने के लिए..सुबह से देर रात तक मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते रहे। इस पुनीत पर्व के उपलक्ष्य मे देवालय में रामायण पाठ एवं भुजंगभूषण की विधिवत पूजा अर्चना की गई। साथ ही हवन उपरांत रविवार को विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने प्रसाद गृहण किया.इस अवसर पर समस्त रश्मि खण्ड वासी उपस्थित रहे।































Comments