शिवसैनिकों का जल सत्याग्रह
जनपत की खबर Dec 08, 2020 at 05:55 PM , 401लखनऊ। शिवसेना लखनऊ द्वारा देशव्यापी किसानों के आन्दोलन/भारत बन्द के समर्थन में लखनऊ बन्थरा स्थित सई नदी में शिवसैनिकों ने जल सत्याग्रह कर किसानों के समर्थन में आवाज बुलन्द की। इस अवसर पर राज्य प्रमुख ठा0 अनिल सिंह ने कहा कि आज ब्रिटेन, कनाडा, आस्ट्रेलिया सहित विश्व बिरादरी देश किसानों के पक्ष में खड़ी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के विरोध में खड़ी है। यह कैसी राष्ट्र भक्ति है। आज दो सप्ताह से दिल्ली में किसान ठण्ड के मौसम में डेरा डाले हुए है और सरकार उनके ऊपर नाले का गन्दा पानी डाल कर अपमानित कर रही है। देश का पेट भरने वाला अन्नदाता किसान के पेट पर भारतीय जनता पार्टी लात मारने का काम कर रही है। भारत सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य का निर्धारण करते हुए नये किसान विरोधी काले कानून को वापस लें।
इस अवस पर प्रदेश उप प्रमुख संजय द्विवेदी, प्रदेश सचिव एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी विश्वजीत सिंह, अल्पसंख्यक सेना अध्यक्ष फुरकान खान, प्रदेश सचिव युवासेना ध्रुव यादव, सरोजनी नगर विधानसभा अध्यक्ष राज गौतम, विवेक सिंह, अनुज तिवारी, शारदा गौतम सहित अन्य शिवसैनिक मौजूद थे।































Comments