अवैध मादक पदार्थ डोडा 242.300 कि0ग्रा0 सहित दो गिरफ्तार।
अन्य खबरे Feb 05, 2023 at 03:38 PM , 260लखनऊ।
अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के सम्बन्ध में थाना इज्जतनगर, जनपद बरेली में पंजीकृत मु0अ0सं0 839/2022 का वाँछित रू0 25,000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त कृष्णा व उसका साथी अवैध मादक पदार्थ डोडा 242.300 कि0ग्रा0 (अन्तर्राष्ट्रीय मूल्य लगभग एक करोड़ रूपये) सहित गिरफ्तार।
दिनांक 04-02-2023 को एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के सम्बन्ध में थाना इज्जतनगर, जनपद बरेली में पंजीकृत मु0अ0सं0 839/2022 का वाँछित रू0 25,000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त कृष्णा व उसका साथी अवैध मादक पदार्थ डोडा 242.300 कि0ग्रा0 (अन्तर्राष्ट्रीय मूल्य लगभग 01 करोड़ रूपये) सहित गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
1- कृष्ण पाल उर्फ कृष्णा पुत्र चिरौंजीलाल निवासी क्योना गौटिया देवचरा के पास, थाना भमौरा, जनपद बरेली।
2- पुष्पेन्द्र पुत्र राजेश साहू निवासी कस्बा विसारतगंज, मोहल्ला कचियाना, थाना विसारतगंज, जनपद बरेली।
कुल बरामदगीः-
1- अवैध मादक पदार्थ डोडा 242.300 कि0ग्रा0 (अन्तर्राष्ट्रीय मूल्य लगभग 01 करोड़ रूपये)
2- 02 अदद मोबाइल फोन,
3- एक अदद आधार कार्ड,
4- रू0 600/- नगद
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समयः-
दुकान/गोदाम ट्रान्सपोर्ट नगर, थानाक्षेत्र बिथरी चैनपुर, जनपद बरेली। दिनांक 04-02-2023, समय 17ः30 बजे।
स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश को विगत काफी दिनों से वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होने एवं अवैध मादक पदार्थो की तस्करी किये जाने की सूचना प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 उ0प्र0 की विभिन्न टीमों/इकाइयों को अभिसूचना संकलन कर कार्यवाही हेत निर्देशित किया गया था, जिसके क्रम में श्री राकेश मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0, लखनऊ के पर्यवेक्षण मंे एस0टी0एफ0 मुख्यालय टीम द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।
अभिसूचना संकलन के दौरान ज्ञात हुआ कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के सम्बन्ध में थाना इज्जतनगर, जनपद बरेली में पंजीकृत मु0अ0सं0 839/2022 का वाँछित रू0 25,000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त कृष्णा जो अवैध मादक पदार्थ के कार्य में लिप्त है, आज अवैध मादक पदार्थ लेने के लिए आने वाला है। यदि जल्दी की जाये तो पकड़ा जा सकता है। मुखबिर से प्राप्त इस सूचना पर उपनिरीक्षक श्री आशुतोष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक श्री प्रताप नरायन सिंह, मुख्य आरक्षीगण दिलीप कुमार, गिरजा शंकर यादव व मुकेश प्रजापति मय आरक्षी चालक कुमदेश की एक टीम जो आपराधिक अभिसूचना संकलन हेतु जनपद बरंेली में भ्रमणशील थी द्वारा स्थानीय पुलिस को अवगत कराते हुए साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान से पुरस्कार घोषित अभियुक्त कृष्ण पाल उर्फ कृष्णा को आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त कृष्णा ने बताया कि वह काफी समय से इस अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के धन्धे में लिप्त है। वह पुष्पेन्द्र से यह अवैध मादक पदार्थ लेकर बरेली के आस-पास के जिलों में बिकवाता है, जिसमें इसे 10,000/- प्रति क्वींटल कमीशन मिलता है। इस कमीशन हेतु यह कार्य कर रहा है। इससे पूर्व दिनांक 23-09-2022 को उसके तीन अन्य साथी दीना नाथ, केवल सिंह और राकेश अवैध मादक पदार्थ डोडा के साथ पकड़े गये थे तब मैं वहाँ से भाग गया था। इस सम्बन्ध में थाना इज्जतनगर, जनपद बरेली में मु0अ0सं0 839/2022 का अभियोग पंजीकृत हुआ था तथा मेरे ऊपर ईनाम भी घोषित हो गया था, जिसके बाद में लुक-छिप के रह रहा था। आज पुष्पेन्द्र से अवैध डोडा बेचने के उद्देश्य से आया था कि गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त कृष्णपाल उर्फ कृष्णा से पूछताछ के आधार व उसकी निशादेही पर पुष्पेन्द्र को उपरोक्त स्थान से गिरफ्तार कर लिया, जहाँ से अवैध मादक पदार्थ डोडा की बड़ी खेप बरामद हुई।
पूछताछ में पुष्पेन्द्र ने बताया कि वह झारखण्ड संदीप से यह माल लाता है। जिसे यह वह कृष्णा को व उसके द्वारा लाये गये ग्राहकों को बेचता है, जिसके लिए प्रति कि0ग्रा0 के हिसाब से कृष्णा को कमीशन देता है। इसमें उसे काफी मुनाफा होता है। इसलिए वह यह कार्य करता है। वह यह कार्य काफी दिनों से कर रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना इज्जतनगर, जनपद बरेली में मु0अ0सं0 72/2023 धारा 8/15/29 एन0डी0पी0एस0 का अभियोग पंजीकृत कराया गया है। अग्रेतर कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।



























Comments