मुख्यमंत्री योगी ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए

जनपत की खबर , 434

लखनऊ, मेरठ, वाराणसी, कानपुर नगर, झांसी, गाजियाबाद तथा गोरखपुर जनपदों में कोविड-19 के बेडों की संख्या बढ़ाई जाए

 

कोविड-19 से बचाव व उपचार की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए

 

काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा सर्विलांस सिस्टम की व्यवस्था को पूरी तरह से सक्रिय रखा जाए

 

कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम में इन्टीगे्रटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण

 

कोरोना वैक्सीन कोल्ड चेन को पल्स पोलियो वैक्सीन के लिये बनाई गई कोल्ड चेन की तर्ज पर तैयार किया जाए

 

कोराना वैक्सीन के लिये स्थापित किये जा रहे स्टोरेज सेन्टर्स की सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किये जाएं

लखनऊ: 08 दिसम्बर, 2020

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए लखनऊ, मेरठ, वाराणसी, कानपुर नगर, झांसी, गाजियाबाद तथा गोरखपुर जनपदों में कोविड-19 के बेडों की संख्या बढ़ाने के लिये कहा है।

मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव व उपचार की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। साथ ही, काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा सर्विलांस सिस्टम की व्यवस्था को पूरी तरह से सक्रिय रखा जाए। उन्होंने काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जब तक कोविड-19 की कोई कारगर दवा अथवा वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो जाती तब तक सतर्कता ही बचाव है। उन्होंने कहा कि टीम-11 द्वारा पूरे समन्वय के साथ बेहतर परिणाम दिए गए हैं। कार्य की गति को आगे भी इसी प्रकार जारी रखा जाए। उन्होंने इन्टीगे्रटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम में इन्टीगे्रटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होंने कोविड-19 की मेडिकल टेस्टिंग रैण्डम आधार पर किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोरोना वैक्सीन कोल्ड चेन को पल्स पोलियो वैक्सीन के लिये बनाई गई कोल्ड चेन की तर्ज पर तैयार किया जाए। साथ ही, कोराना वैक्सीन के लिये स्थापित किये जा रहे स्टोरेज सेन्टर्स की सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किये जाएं।

बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री श्री जय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव श्री आर0के0 तिवारी, औद्योगिक एवं अवस्थापना आयुक्त श्री आलोक टण्डन, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव एम0एस0एम0ई0 तथा सूचना श्री नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास श्री मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डाॅ0 रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री श्री एस0पी0 गोयल, अपर मुख्य सचिव कृषि श्री देवेश चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना श्री संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव पशुपालन श्री भुवनेश कुमार, प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद श्रीमती वीना कुमारी मीना, सचिव मुख्यमंत्री श्री आलोक कुमार, राहत आयुक्त श्री संजय गोयल, सूचना निदेशक श्री शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

---------

Related Articles

Comments

Back to Top