*फेयरवेल पार्टी में जमकर झूमे छात्र, चेहरे पर खुशी आंखों में दिखा वि‍दाई का दर्द*

अन्य खबरे , 326

लखीमपुर।
पलिया कलां के द इंडियन एकेडमी में ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्रों ने जमकर मस्ती की। शनिवार को  स्कूल में बारहवीं क्लास के छात्रों की फेयरवेल पार्टी मनाई गई। इस दौरान कक्षा बारहवीं और ग्यारहवीं के छात्रों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी और खट्टी -मीठी यादों को शेयर किया। इस पूरे धमाल में बारहवीं के छात्रों के चेहरे पर ख़ुशी तो दिखी लेकि‍न स्कूल से वि‍दाई का दर्द वो छुपा नहीं सके।
छात्रों ने जमकर धमाल मचाया। इस दौरान स्कूल की टीचर के साथ प्रधानाचार्य और स्कूल प्रबंधन समिति भी मौजूद रहे। दरअसल इस साल बारहवीं का बोर्ड परीक्षा देने के बाद करीब सौ से ज्यादा छात्र इस स्कूल को अलविदा कह देंगे। फेयरवेल पार्टी के दौरान रैम्प पर कैटवाक, डांस, स्पीच और अपनी अदाओं के जादू से छात्रों ने सबका खूब मनोरंजन किया।
बारहवीं के छात्रों ने इस दौरान अपने हर सब्जेक्ट के अध्यापकों को भी याद किया। इस दौरान कई छात्रों ने मंच से अपने उस अनुभव को भी शेयर किया जो पढ़ने के दौरान इस स्कूल से उन्होंने ग्रहण किया था। छात्रों के मनोरंजन के लिए कई सवाल भी पूछे गए। सही जवाब देने पर उनको पुरस्‍कृत भी किया गया। कक्षा बारह विज्ञान वर्ग के 
शौर्य कुशवाहा मिस्टर फेयरवेल और ममता कौर मिस फेयरवेल चुने गए।  
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य उमेश गुप्ता सहित सभी शिक्षकों ने छात्रों को शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Comments

Back to Top