पीड़ित की पत्नी से शराबी युवक शराब पीकर आये दिन करता रहता अभद्रता।

अन्य खबरे , 300

 परेशान पीड़ित ने आरोपी शराबी युवक के खिलाफ तहरीर दी।

            अजान-खीरी। थाना हैदराबाद  की अजान चौकी क्षेत्र के ग्राम इमलिया में एक शराबी युवक शराब पीने के बाद गाव के ही  एक युवक की पत्नी के साथ आये दिन अश्लील हरकत करता रहता है। विरोध करने पर पीड़ित युवक के साथ मारपीट और जान से मारने का प्रयास किए जाने को लेकर पीड़ित द्वारा शराबी युवक के विरुद्ध पुलिस को लिखित तहरीर देकर  दंडनात्मक कार्यवाही किए जाने की मांग की गई।
            प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हैदराबाद की अजान चौकी क्षेत्र के ग्राम इमलिया निवासी रामासरे पुत्र स्व मोहन लाल ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि गाव के ही सदीप कुमार पुत्र मगूलाल आए दिन नशे की हालत मे पीड़ित की पत्नी सगीता देवी से अश्लील हरकत कर पीड़ित के परिवार वालो को गन्दी गन्दी गालिया देता रहता है । इस बात की शिकायत जब पीड़ित ने शराबी युवक के परिवार वालो से की तो शराबी युवक सदीप कुमार ने पीड़ित को मारा पीटा और जान से मारने का प्रयास किया पीड़ित  शराबी युवक से भय भीत होकर किसी दिन अप्रिय घटना होने के डर से पुलिस को लिखित तहरीर देकर शराबी युवक के विरुद्ध दडनात्मक कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles

Comments

Back to Top