न्यायाधीश, लखनऊ श्री संजय शंकर पाण्डेय ने राष्ट्रीय लोक अदालत प्रचार प्रसार वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया
अन्य खबरे Feb 01, 2023 at 07:15 PM , 340लखनऊ।
आज दिनांक 01.02.2023 को दिनांक 11.02.2023 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत प्रचार प्रसार व सफलता हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश, लखनऊ श्री संजय शंकर पाण्डेय द्वारा प्रचार वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमें न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। उक्त प्रचार वैन का भ्रमण जनपद लखनऊ में स्थित समस्त तहसीलों पर होगा, जिससे अधिक से अधिक लोग अपने मुकदमें का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में कराकर लाभान्वित हो सकें। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ प्रेम प्रकाश द्वारा उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।



























Comments