साइबर अपराधों में लिप्त 319 साइबर अपराधियों की भी हुई गिरफ्तारी

जनपत की खबर , 273

मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुपालन में एस0टी0एफ0 की सजगता व सतर्कता के फलस्वरूप 438 से अधिक आपराधिक घटनाओं को घटित होने से पूर्व ही रोकने में मिली सफलता


एस0टी0एफ0 द्वारा 700 कुख्यात व ईनामी अपराधियों
की गई गिरफ्तारी, 38 ईनामी अपराधी मुठभेड़ में मारे गये

3197 संगठित अपराधकर्ताओं को भी एसटीएफ द्वारा किया गया गिरफ्तार
साइबर अपराधों में लिप्त 319 साइबर अपराधियों की भी हुई गिरफ्तारी

अवैध शस्त्रों की तस्करी करने वाले 167 अपराधियों की गिरफ्तारी कर
1785 अवैध शस्त्र व 7716 अवैध कारतूस किये गये बरामद

461 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर 72570 पेटी शराब, 330416 लीटर रेक्टिफाइड स्प्रिट एवं 7560 लीटर तैयार देशी शराब बरामद
 
मादक पदार्थों के अवैध व्यवसाय में लिप्त कुल 790 अभियुक्त गिरफ्तार

मार्च 2017 से लगभग 6 वर्षो की अवधि में एसटीएफ की उपलब्धि

लखनऊः 01 फरवरी, 2023
उत्तर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के अनुपालन में अपराधियों के विरूद्ध जीरो टालरेंस की नीति के तहत एस0टी0एफ0 की सजगता व सतर्कता के फलस्वरूप 438 से अधिक अपराधिक घटनाओं को घटित होने से पूर्व ही रोकते हुये आपराधिक योजनाओं को विफल किया गया है।
  यह उपलब्धि एस0टी0एफ0 को मार्च 2017 से लगभग 6 वर्षो की अवधि में मिली है जिसके फलस्वरूप जनप्रतिनिधि, प्रतिष्ठित व्यक्ति, आम नागरिक आदि के अपहरण,लूट, हत्या आदि जैसे अपराधों की घटनाओ को घटित होने से पहले ही रोकने मेे कामयाबी प्राप्त की गई हैं।
प्रमुख सचिव, गृह श्री संजय प्रसाद ने यह जानकरी देते हुए बताया कि इस अवधि में एस0टी0एफ0 द्वारा कुल 2084 विशेष सराहनीय कार्य भी किये गये है। इसके अलावा 3197 संगठित अपराधकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है।
श्री प्रसाद ने बताया कि उक्त अवधि में कुल 700 कुख्यात व ईनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है तथा गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान हुई मुठभेड़ में 38 ईनामी अपराधी भी मारे गये है। एस0टी0एफ0 द्वारा पकड़े व मारे गये इन अपराधियों पर 10 हजार से 5 लाख रूपये तक की धनराशि का इनाम घोषित था।
अपर पुलिस महानिदेशक, एस0टी0एफ0 श्री अमिताभ यश ने बताया है कि उक्त अवधि में परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक जैसी धांधली को रोकने एवं जड़ से समाप्त करने के लिये सफलतापूर्वक कार्य करते हुए कुल 149 गिरोहों के 726 सरगना/साल्वरों व छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्य प्रत्यक्ष रूप से युवाओं के भविष्य सृजन से सम्बंधित है और इससे युवा वर्ग में सरकार की साख बहुत बढ़ी है। साइबर अपराधों में लिप्त 319 साइबर अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
श्री अमिताभ यश ने यह भी बताया कि उक्त अवधि में अवैध शस्त्रों की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाकर 167 अपराधियों की गिरफ्तारी कर उनके कब्जे से 1785 अवैध शस्त्र व 7716 अवैध कारतूस बरामद किये गये। अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये विभिन्न प्रदेशों (पंजाब, हरियाणा आदि से) शराब की तस्करी करने वाले 455 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 72320 पेटी शराब, 330416 लीटर रेक्टिफाइड स्प्रिट एवं 7560 लीटर तैयार देशी शराब बरामद की गयी है।
एस0टी0एफ0 द्वारा मादक पदार्थों के अवैध व्यवसाय में लिप्त कुल 790 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 82064.69 कि0ग्रा0 गांजा, 1855.132 कि0ग्रा0 चरस, 16880.1 कि0ग्रा0 डोडा/पोस्ता, 7.06 कि0ग्रा0 मारफीन, 719.238 कि0ग्रा0 स्मैक, 20.531 कि0ग्रा0 हेरोइन, 116.014 कि0ग्रा0 अफीम तथा प्रतिबन्धित वन्य जीवों का शिकार कर उनकी तस्करी करने वाले विभिन्न गिरोह के 128 अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कैलीपी, 2 पैगोलिन, 1 पेंगोलिन स्कलप, 1 बाघ की व 1 तेदुआ की खाल, 18 कि0ग्रा0 बाध की हड्डी, 1 अद्द हाथी दात, 6772 कछुए, 2943 प्रतिबन्धित पक्षी, 1 लकड़बग्धे का कंकाल, 20 अद्द गे्र लंगूर, 4.12 कि0ग्रा0 अम्बरगेरिस, 4 जंगली शुअर के दाॅत, 563.1 कि0ग्रा0 लाल चन्दन की लकड़ी तथा इनके लिए प्रयुक्त किये जाने वाले वाहन, नगद धनराशि आदि की बरामदगी की गयी।
---------

Related Articles

Comments

Back to Top