एक लाख का इनामी बदमाश ढेर
अन्य खबरे Jan 29, 2023 at 06:33 PM , 350हापुड़-यूपी क्राईम ब्रांच का बड़ा ऑपरेशन हापुड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर पुलिस ने मुठभेड़ में किया शातिर बदमाश को ढेर एक लाख का ईनामी मनोज भाटी मारा गया एक लाख का ईनामी अंकित हुआ गिरफ्तार मुठभेड़ में क्राईम ब्रांच इंस्पेक्टर भी घायल नगर कोतवाली इलाके में हुयी मुठभेड़..एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि रविवार दोपहर लखन की हत्या में प्रयुक्त हुए पिस्टल की बरामदगी के लिए टीम दोनों बदमाशों को लेकर नगर कोतवाली क्षेत्र के पूठा-हुसेनपुर मार्ग स्थित एक नलकूप पर पहुंची थी। जहां एक बदमाश ने हेड कांस्टेबल रविंद्र की पिस्टल छीनकर एसओजी प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह पर गोली चला दी। गोली लगने से निरीक्षक भी घायल हो गए। निरीक्षक और घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। मारा गया बदमाश जिला गौतमबुद्धनगर के दादरी क्षेत्र के नंगला नैनसुख का रहने वाला मनोज भाटी है, जबकि दूसरा गिरफ्तार बदमाश हरियाणा के फरीदाबाद क्षेत्र के भैंसरावली का रहने वाला अंकित है। हत्याकांड में शामिल एक अन्य एक लाख का ईनामी बदमाश हरियाणा के फरीदाबाद क्षेत्र के थाना सारन के नंगला का रहने वाला शुभम अभी भी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



























Comments