*सदस्य क्षेत्र पंचायत के रिक्त पदों पर निर्वाचन हेतु समय सारणी जारी।*

अन्य खबरे , 256

अमेठी । जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि जनपद के विकासखंड जामों  क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त पद के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक -56, प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र मवई वार्ड 6 से 15 तक, विकासखंड बहादुरपुर प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-28 प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र कोटवारमऊ वार्ड 7 से 11 एवं महमदपुर वार्ड 1 से 11 तक अनारक्षित पद पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों के वैधानिक रूप से रिक्त स्थानों/पदों जो मा० न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित ना हो पर उप निर्वाचन कराए जाने हेतु समय सारणी निर्गत की गई है, जिसमें 24 जनवरी 2023 को पूर्वान्ह 10:00 से अपरान्ह 4:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने का अंतिम दिनांक, 25 जनवरी 2023 को पूर्वान्ह 10:00 से कार्य समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, 27 जनवरी, 2023 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से 3:00 बजे तक उम्मीदवारी वापस व अपराह्न 3:00 से कार्य समाप्ति तक प्रतीक आवंटन, 9 फरवरी, 2023 को प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक मतदान तथा 10 फरवरी, 2023 को प्रातः 8:00 से कार्य समाप्ति तक मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक सूचना 20 जनवरी 2023 को निर्गत करने के साथ ही नामांकन पत्रों का विक्रय प्रारंभ हो जाएगा, जो उप निर्वाचन उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत (सदस्यों का निर्वाचन) नियमावली के अनुसार संपन्न होगा। उप निर्वाचन में नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन पत्रों के दाखिल करने, उनकी समीक्षा करने, उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगा। मतों की गणना संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी। सदस्य क्षेत्र पंचायत के स्थानों/पदों का निर्वाचन परिणाम क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर घोषित किया जाएगा। उक्त समय सारणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि निर्वाचन कोविड-19 व अन्य किसी महामारी के संबंध में राज्य आपदा प्रबंध, राष्ट्रीय आपदा प्रबंध, राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर निर्गत दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराते हुए सकुशल संपन्न कराया जाएगा। 

Related Articles

Comments

Back to Top