*नि:शुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराए जाने हेतु दिव्यांगजनों की शारीरिक स्थिति की क्षमता का भौतिक परीक्षण 24 जनवरी को।*

अन्य खबरे , 270

अमेठी । जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी आरके शर्मा ने बताया कि दिव्यांगजनों के हितार्थ न्यूनतम 80% या उससे अधिक दिव्यांगता प्रमाणपत्र वाले दिव्यांगजनों को नि:शुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराए जाने हेतु जनपद स्तर पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा गठित तकनीकी समिति द्वारा दिव्यांगजनों की शारीरिक स्थिति की क्षमता का भौतिक परीक्षण किया जाएगा।  लाभार्थियों की पात्रता की तकनीकी समिति द्वारा परीक्षण 24 जनवरी, 2023 को पूर्वान्ह 11:00 बजे विकासखंड गौरीगंज परिसर में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त परीक्षण में नियत तिथि, समय तथा स्थान पर पात्र दिव्यांगजन उपस्थित होकर शारीरिक स्थिति की क्षमता का भौतिक परीक्षण करा सकते हैं ताकि पात्रता के अनुसार दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई जा सके । 

Related Articles

Comments

Back to Top