*परीक्षा की टेंशन न ले,परीक्षा को त्यौहार बना दे : शैलेन्द्र प्रताप सिंह*
अन्य खबरे Jan 20, 2023 at 07:27 PM , 219*विद्यार्थी डरे नही, परीक्षा की तैयारी कर आत्मबल मजबूत करें : डा० आरए वर्मा*
*एग्जाम वॉरियर आर्ट प्रतियोगिता में 25 स्कूलों के 525 बच्चों ने दिखाया हुनर*
*आयुषी मौर्या प्रथम, ग्रेसी सिंह द्वितीय व सौन्या शमीम ने प्राप्त किया तीसरा स्थान*
सुलतानपुर,19 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पे चर्चा से पूर्व गुरूवार को गनपत सहाय पीजी महाविद्यालय, पयागीपुर में भाजपा द्वारा भव्य आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई. सांसद मेनका संजय गांधी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के 25 स्कूलों के 525 बच्चों ने सहभागिता की.एक घंटे की इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया.बच्चों ने प्रधानमंत्री की 'परीक्षा पे चर्चा' से संबंधित कई कलाकृतियां बनाईं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा परीक्षा की टेंशन न ले परीक्षा को त्यौहार बना दे। उन्होंने कहा परीक्षा जीवन का सहज हिस्सा है इससे डरना नहीं चाहिए।उन्होंने कहा प्रतियोगिता जीवन की परीक्षा नहीं होती है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आरए वर्मा ने कहा विद्यार्थी परीक्षा से डरे नही, बल्कि तैयारी कर आत्मबल मजबूत करें।कार्यक्रम संयोजक डाॅ प्रीति प्रकाश ने प्रतिभागियों व अतिथियों का आभार प्रकट किया।संचालन कार्यक्रम सह संयोजक डाॅ अनुराग पाण्डेय ने किया।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया की आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में केएनआईसी की आयुषी मौर्या ने प्रथम,वृंदावन बरनवाल सरस्वती विद्या मंदिर विवेकनगर की ग्रेसी सिंह द्वितीय तथा टाइनी टाॅट्स पब्लिक स्कूल की सोन्या शमीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।प्रथम तीन विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र दिया गया।10 सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स को सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस एवं 25 श्रेष्ठ पेंटिंग्स को सुपीरियर आर्ट वर्क का सर्टिफिकेट दिया गया.अन्य सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रतिभागिता का प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया गया. प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में किरन सिंह प्रोफेसर केएनआई, प्रतिभा पाण्डेय प्राचार्य सुलतानपुर पब्लिक स्कूल,मीरा सोनी आर्ट टीचर केएनआईसी लालडिग्गी, डाॅ मौसम गुप्ता, श्रावण कुमार शर्मा एवं शिशिर श्रीवास्तव मौजूद रही।
इस मौके पर आनंद द्विवेदी,संदीप सिंह, घनश्याम चौहान, विवेक सिंह,आशीष सिंह,प्रदीप शुक्ला, कार्यक्रम व्यवस्था प्रमुख प्रदीप यादव, अरूण द्विवेदी, संजय उपाध्याय,कृष्ण कुमार सिंह,काली सहाय पाठक,राम अभिलाष सिंह,अभिनव सिंह, शानू सिंह,मंजू तिवारी,रेनू सिंह,
शिव प्रसाद यादव, धर्मेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।



























Comments