*कमला नेहरू संस्थान के इंजीनियरिंग संकाय में सड़क सुरक्षा पर जागरुकता सत्र का आयोजन |*
अन्य खबरे Jan 20, 2023 at 07:19 PM , 283लखनऊ।
कमला नेहरू संस्थान के फरीदीपुर कैम्पस स्थित इंजीनियरिंग संकाय के द्वारा दिनांक 20/1/2023 को सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति छात्र छात्राओं को जागरूक करने के लिए जागरुकता सत्र का आयोजन किया गया | इस अवसर पर प्रमुख वक्ता श्री नन्द कुमार (ARTO सुलतानपुर) रहे जिन्होंने छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में बताया और सावधानी पूर्वक वाहन चलाने हेतु प्रेरित किया |इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डा. सरबप्रीत सिंह ने उपस्थित मुख्य वक्ता श्री नन्द कुमार तिवारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया | संस्थान के एकेडमिक प्रभारी रत्नेश सिंह ने उपस्थित मुख्य वक्ता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा छात्र छात्राओं को वाहन को नियन्त्रित गति से ही चलाने का सुझाव दिया जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके | कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण कीl कार्यक्रम के संचालक राघवेंद्र त्रिपाठी ने उपस्थित मुख्य वक्ता का धन्यवाद ज्ञापित किया |
इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधक एवं शहर विधायक माननीय विनोद सिंह जी ने सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत आयोजित इस कार्यक्रम को प्रेरक बताया | कार्यक्रम में सभी विभागाध्यक्ष ए के सिंह, सैनुद्दीन, कौस्तुभ कुन्दन श्रीवास्तव, संजय सोनकर तथा ग्रीष्मा श्रीवास्तव एवं सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे |



























Comments