*आगामी की 21जनवरी को आरबीर्ट्रेशन मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन*

अन्य खबरे , 306

लखनऊ ।   अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / कार्यरत सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ श्री प्रेम प्रकाश ने बताया कि उ०प्र०राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार आरबीट्रेशन मामलों के निस्तारण के सम्बन्ध में 21 जनवरी 2023 को समय 02:00 बजे से विशेष लोक अदालत व लघु आपराधिक वादों (Petty Offence) के मामलों के निस्तारण हेतु 08, 09 व 10 फरवरी 2023 को विशेष लोक अदालत एवं प्रीलिटिगेशन बाद न्यायालय में लम्बित सभी प्रकार के सिविल वाद, आपराधिक प्रकृति के शमनीय वाद, चेक बाउन्स के मामले, धन वसूली के मामले मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम विवाद से सम्बन्धित वाद, विद्युत व जल कर बकाया के वाद (शमनीय प्रकृति के बाद), वैवाहिक वाद (तलाक / विवाह विच्छेद के मामलों को छोड़कर) भूमि अर्जन से सम्बन्धित वाद सेवा सम्बन्धी व पेन्शन सम्बन्धी मामले, जिला न्यायालय में लम्बित राजस्व वाद अन्य सिविल प्रकृति के मामले किरायदारी, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा वाद व संविदा के विनिर्दिष्ट अनुपालन आदि से सम्बन्धित वाद) आदि मामलों के निस्तारण हेतु 11 फरवरी 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित है। आमजनमानस से अपील है कि उपरोक्त आयोजित विशेष लोक अदालत व राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराकर लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Comments

Back to Top