राजभवन में आज दिनभर चला गुल्ली-डंडा
जनपत की खबर Jan 12, 2023 at 01:50 AM , 218लखनऊ: 12 जनवरी, 2023
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी के प्रेरणा से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 01 जनवरी, 2023 से राजभवन में प्रारम्भ हुई परम्परागत खेल प्रतियोगिता में आज दिनभर गुल्ली-डंडा खेला गया। आज इस प्रतियोगिता में 18 टीमों ने प्रतिभागिता की, प्रत्येक टीम में 06 प्रतिभागियों ने हिस्सेेेदारी की।
गुल्ली-डंडा भारत की गलियों और खुले मैदानों मे खेला जाने वाला बेहद रोमांचक खेल है। आज के गुल्ली-डंडा मैच में प्रत्येक प्रतिभागी में इसका उत्साह साफ दिखाइ दे रहा था। घरों में सहज उपलब्ध लकड़ी के छोटे टुकड़े और डंडे से बच्चों के मध्य खेला जाने वाला ये खेल आज इलेक्ट्रानिक खेलों की दुनिया में लुप्तप्राय हो चला है। कभी इसकी लोकप्रियता के चलते हिंदी कथा सम्राट प्रेमचंद ने ‘‘गुल्ली-डंडा‘‘ शीर्षक से ही एक प्रसिद्ध कहानी की रचना की थी। गाँवों के गली-कूचों में आज भी बच्चे ये खेल खेलते दिखाई पड़ते हैं। राज्यपाल जी की पे्ररणा से राजभवन में गतवर्षों से ऐसे भारतीय परम्परागत खेलों का वार्षिक आयोजन किया जा रहा है, जो बेहद सीमित संसाधनों में शहरों, कस्बों, गाँवों के बच्चों के मध्य घरों, गलियों, मैदानों में खेले जाते रहे हैं, और बेहद लोकप्रिय भी रहे हैं।































Comments