मुठभेड़ में घायल, इलाज के दौरान चिकित्सकों ने किया मृत घोषित।
अन्य खबरे Jan 11, 2023 at 05:22 PM , 261लखनऊ
।
लगभग दो दशकों से जनपद आगरा व फिरोजाबाद में संगठित सक्रिय गिरोह बनाकर हत्या के प्रयास एवं लूट जैसी गम्भीर घटनाओं को अंजाम देने वाला, थाना न्यू आगरा, जनपद आगरा से रू0 50,000/-व थाना हाइवे, जनपद मथुरा से रू0 25000/- का पुरस्कार घोषित पुलिस अभिरक्षा से फरार कुख्यात अपराधी गैंग लीडर विनय श्रोतिया उर्फ विनय शर्मा एक साहसिक मुठभेड़ में घायल, इलाज के दौरान चिकित्सकों ने किया मृत घोषित।
---------------------------------------
दिनाक 11-01-2023 को पुलिस कमिश्नरेट आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में लगभग दो दशकों से जनपद आगरा व फिरोजाबाद में संगठित गिरोह बनाकर हत्या के प्रयास एवं लूट जैसी गम्भीर घटनाओं को अंजाम देने वाला, थाना न्यू आगरा, जनपद आगरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 237/2022 से रू0 50,000/-व थाना हाइवे, जनपद मथुरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 1138/2022 से रू0 25000/- का पुरस्कार घोषित पुलिस अभिरक्षा से फरार कुख्यात अपराधी गैंग लीडर विनय श्रोतिया उर्फ विनय शर्मा एस0टी0एफ0 उ0प्र0 के साथ हुई एक साहसिक मुठभेड़ में घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया।
मृतक का विवरणः-
विनय श्रोतिया उर्फ विनय शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा नि0 रूपसपुर, थाना लाइनपार, जनपद फिरोजाबाद।
बरामदगीः-
1- 01 अदद .32 बोर कन्ट्रीमेड पिस्टल।
2- 04 अदद कारतूस जिन्दा 32 बोर मैगजीन में।
3- 01 अदद तमंचा 315 बोर कन्ट्रीमेड
4- 04 अदद खोखा कारतूस 315 बोर।
5- 08 अदद जिन्दा 315 बोर
6- 01 अपाचे मोटर साइकिल नं0-यू0पी0 80/डी0एल0/7369
7- रू0 1560/- नगद
मुठभेड का दिनांक/समय/स्थानः-
दिनाक 11-01-2023 समय प्रातः 03.25 बजे, सीमेन्ट फैक्ट्री के आगे व अकबरा गॉव से पहले थाना क्षेत्र सिकंदरा, जनपद आगरा।
ज्ञातव्य है कि दिनांक 13-07-2022 को कुख्यात अपराधी विनय श्रोतिया उपरोक्त द्वारा जिला न्यायालय आगरा से अपने गैंग सदस्यो की सहयता से पुलिस कर्मियो को घायल कर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। इस दुस्साहस के सम्बन्ध में थाना न्यू आगरा, जनपद आगरा पर मु0अ0सं0 237/22 धारा 223/224/225/332 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ, जिसपर पुलिस महानिरीक्षक आगरा रेंज, आगरा द्वारा रू0 50,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा थाना हाइवे, जनपद मथुरा में लूट के अभियोग मे पंजीकृत मु0अ0सं0 1138/2022 धारा 392 भादवि में रू0 25,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था
प्रकरण चुनौती पूर्ण होने के कारण एस0टी0एफ0 की इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेत निर्देशित किया गया था, जिसके अनुक्रम में श्री राकेश, अपर पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0, फील्ड इकाई, आगरा के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक श्री उदय प्रताप सिंह की टीम द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।
दिनांक 10-01-2023 कोे अभिसूचना संकलन के माध्यम से ज्ञात हुआ कि थाना न्यू आगरा, जनपद आगरा से रू0 50,000/-व थाना हाइवे, जनपद मथुरा से रू0 25000/- का पुरस्कार घोषित पुलिस अभिरक्षा से फरार कुख्यात अपराधी गैंग लीडर विनय श्रोतिया उर्फ विनय शर्मा आगरा, मथुरा क्षेत्र में किसी बड़ी बारदात को अन्जाम देने के उद्देश्य से अपने गैंग के सदस्यों से सम्पर्क स्थापित करने के लिए आगरा आएगा। इस सूचना पर तत्काल प्रतिक्रिया करते हुए एस0टी0एफ0 की टीम मुखबिर के बताये गये स्थान थाना सिकंदरा देहात गा्रम अकबरा रोड पहुची तभी आगरा मथुरा रोड से गा्रम अकबरा की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये। एसटीएफ की टीम द्वारा मोटर साइकिल सवार को रूकने के लिए कहा गया परन्तु मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने हथियार निकालकर एसटीएफ टीम को निशाना बनाकर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी गई, जिस पर एसटीएफ टीम द्वारा साहस, संयम एवं व्यवसायिक दक्षता का परिचय देते हुए आत्मरक्षार्थ संतुलित एवं नियंत्रित फायरिंग की गई, जिसमें एक बदमाश गोली लगने के कारण घायल होकर गिर पड़ा और दूसरा बदमाश अंधेरे व कोहरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। घायल बदमाश को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जहॉ पर चिकित्सकों द्वारा परीक्षणोपरान्त मृत घोषित कर दिया गया। मृतक बदमाश की पहचान विनय श्रोतिया उर्फ विनय शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा नि0 रूपसपुर, थाना लाइनपार, जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई, जिसके पास से उपरोक्त बरामदगी भी की गयी। पुलिसमुठभेड़ के दौरान मानवाधिकार आयोग एवं मा0 उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया।
मृतक अपराधी विनय श्रोतिया उपरोक्त की आपराधिक गतिविधियोें के सम्बन्ध मेें जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि इसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है और यह वर्ष 2004 से अपराध की दुनिया में प्रवेश कर चुका था। इस कुख्यात अपराधी के विरूद्ध हत्या का प्रयास, लूट, डकैती आदि के लगभग 43 से अधिक अभियोगों का पंजीकृत होना ज्ञात हुआ है। बदमाश विनय श्रोतिया उपरोक्त द्वारा जिला न्यायालय आगरा से अपने गैंग सदस्यो की सहयता से पुलिस कर्मियो को घायल कर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। इस दुस्साहस के सम्बन्ध में थाना न्यू आगरा, जनपद आगरा पर मु0अ0सं0 237/22 धारा 223/224/225/332 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ, जिसपर पुलिस महानिरीक्षक आगरा रेंज, आगरा द्वारा अपने पत्र संख्याः सी0ओ0ए-आर-16 रिवार्ड/2022 दिनांक 14-07-2022 के द्वारा रू0 50,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था। एक अन्य लूट के अभियोग मे इस कुख्यात अपराधी के वाछिंत होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मथुरा द्वारा अपने पत्र संख्याः डी0सी0आर0बी/मथुरा/रिवार्ड /2023 दिनाक 03-01-2023 द्वारा रू0 25,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था।
उक्त पुलिस मुठभेड़ के सम्बन्ध में थाना सिकंदरा, जनपद आगरा पर मु0अ0सं0ः 20/23 धारा 307 भादवि व मु0अ0सं0ः 21/23 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।
अपराधी विनय श्रोतिया का ज्ञात अपराधिक इतिहासः-
क्र0सं0 मु0अ0सं0 वर्ष धारा थाना जनपद
1 111ए 2004 323,504,506 भादवि0 लाइनपार फिरोजाबाद
2 404 2006 394भादवि0 दक्षिण फिरोजाबाद
3 305 2009 392,411 भादवि0 मटसेना फिरोजाबाद
4 398 2009 379,411 भादवि0 टूण्डला फिरोजाबाद
5 129 2011 393,307 भादवि0 मटसेना फिरोजाबाद
6 290 2013 392भादवि0 पचोखरा फिरोजाबाद
7 313 2013 394,411 भादवि0 पचोखरा फिरोजाबाद
8 590 2013 392 भादवि0 नारखी फिरोजाबाद
9 640 2013 356 भादवि0 उत्तर फिरोजाबाद
10 308 2014 395,397 भादवि0 मक्खनपुर फिरोजाबाद
11 345 2014 392,427,411 भादवि0 पचोखरा फिरोजाबाद
12 788 2014 392,506 भादवि0 उत्तर फिरोजाबाद
13 824 2014 392,411 भादवि0 टूण्डला फिरोजाबाद
14 832 2014 25 आर्म्स एक्ट टूण्डला फिरोजाबाद
15 863 2014 392 भादवि0 नारखी फिरोजाबाद
16 884 2014 392,411 भादवि0 नारखी फिरोजाबाद
17 45 2015 2/3 गैंगस्टर एक्ट नारखी फिरोजाबाद
18 355 2016 392,411 भादवि0 नारखी फिरोजाबाद
19 420 2016 379,411 भादवि0 टूण्डला फिरोजाबाद
20 475 2016 307,323,353 भादवि0 नारखी फिरोजाबाद
21 511 2016 307 भादवि0 नारखी फिरोजाबाद
22 512 2016 411 भादवि0 नारखी फिरोजाबाद
23 513 2016 3/25 आर्म्स एक्ट नारखी फिरोजाबाद
24 647 2016 392,411 भादवि0 नारखी फिरोजाबाद
25 366 2017 392,411 भादवि0 पचोखरा फिरोजाबाद
26 423 2017 392 भादवि0 पचोखरा फिरोजाबाद
27 107 2018 392,411 भादवि0 सकरौली एटा
28 211 2018 2/3 गैंगस्टर एक्ट पचोखरा फिरोजाबाद
29 256 2018 392 भादवि0 बरहन आगरा
30 256 2018 393 भादवि0 पचोखरा फिरोजाबाद
31 280 2018 394,411 भादवि0 निधौलीकला एटा
32 301 2018 394,411 भादवि0 बरहन आगरा
33 308 2018 392,411 भादवि0 बरहन आगरा
34 314 2018 392,411 भादवि0 बरहन आगरा
35 322 2018 392,411 भादवि0 जलेसर एटा
36 325 2018 307 भादवि0 (पु0मु0) व 12 द0प्र0क्षेत्र अधि0 बरहन आगरा
37 326 2018 3/25 आर्म्स एक्ट बरहन आगरा
38 327 2018 411 भादवि0 बरहन आगरा
39 506 2018 392,411 भादवि0 जलेसर एटा
40 510 2018 392,411 भादवि0 टूण्डला फिरोजाबाद
41 740 2018 392,411 भादवि0 उत्तर फिरोजाबाद
42 25 2019 2/3 गैंगस्टर एक्ट बरहन आगरा
43 237 2022 223,224,225,332 भादवि0 न्यू आगरा आगरा
44 1138 2022 392भादवि0 हाइवे मथुरा
45 20 2023 307 भादवि सिकदरा आगरा
46 21 2023 मु0अ0सं0ः 21/23 3/25 आर्म्स एक्ट सिकदरा आगरा
-------



























Comments