उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार (6जनवरी)को रायबरेली और बाराबंकी में करेंगे ग्राम चौपाल।, विकास कार्यों का करेंगे स्थलीय निरीक्षण।

अन्य खबरे , 252

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य 
शुक्रवार (6जनवरी2023)को रायबरेली व बाराबंकी जिले का सघन दौरा करेंगे।  अपने कार्यक्रम के तहत श्री मौर्य  दोनों ही जिलों में ग्राम चौपाल कर  जनता की समस्यायों को सुनेंगे और विकास व निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की  ग्राऊण्ड रियलिटी भी परखेंगे।
श्री मौर्य पहले  ग्राम पंचायत रायपुर नेरूआ, विकास खण्ड- शिवगढ़, जनपद रायबरेली मे विकास कार्यों का निरीक्षण एवं निर्माणाधीन ओपेन जिम में वृक्षारोपण तदोपरान्त ग्राम चौपाल प्रतिभाग करेंगे ।उसके बाद ग्राम सिधियांवा, विकास खण्ड - हैदरगढ़,जनपद बाराबंकी  में विकास  कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे, उसके बाद  ग्राम चौपाल
प्रतिभाग करेंगे ।

Related Articles

Comments

Back to Top