*हिन्दू महासभा के हस्ताक्षर अभियान को अयोध्या के धर्माचार्यों का समर्थन मिला*

अन्य खबरे , 358

अयोध्या। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में महासभा नेताओं का एक प्रतिनिधि मण्डल ने श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम लला और हनुमानगढ़ी में भगवान हनुमान के दर्शन कर अयोध्या के धर्माचार्यों से भेंटवार्ता की । 
      प्रतिनिधि मण्डल में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह , राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता , हरियाणा के कार्यकारी अध्यक्ष राम लाल आर्य , हरिओम गोलू  , सीमा गुप्ता आदि नेता शामिल थे ।
      श्रीराम जन्मभूमि पर हिन्दू महासभा नेताओं ने भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया । धर्माचार्यों से भेंटवार्ता में हिन्दू राष्ट्र निर्माण हस्ताक्षर अभियान समिति के राष्ट्रीय संयोजक नितिन उपाध्याय के नेतृत्व में चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान में सहयोग और समर्थन मांगा ।
         हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास जी महाराज ने हस्ताक्षर पुस्तिका पर अपने हस्ताक्षर कर हिन्दू महासभा के हस्ताक्षर अभियान का पूर्ण समर्थन किया और  भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग की ।
             अयोध्या के धर्माचार्य जीयर स्वामी करपात्री जी महाराज ने भी हस्ताक्षर अभियान का समर्थन कर हस्ताक्षर अभियान में अपने हस्ताक्षर किए । उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में हस्ताक्षर अभियान को ऐतिहासिक अभियान घोषित किया । वीडियो संदेश में करपात्री जी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भारत को तत्काल हिन्दू राष्ट्र बनाने की अपील की ।
        राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने बताया कि अयोध्या के धर्माचार्यों का समर्थन मिलने से हस्ताक्षर अभियान मजबूत हुआ है  ।  हिन्दू महासभा ने दस करोड़ हस्ताक्षर एकत्र करने का लक्ष्य रखा है । देश के 18 प्रदेशों में हस्ताक्षर अभियान जारी है । 13 अप्रैल 2023 को हिन्दू महासभा के 109 वें स्थापना दिवस पर 10 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपा जाएगा । ज्ञापन में संसद में विधेयक पारित कर भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग की जाएगी ।

Related Articles

Comments

Back to Top