लखनऊ परिक्षेत्र में 742.70 लाख रूपये प्रशमन शुल्क वसूले गए-उप परिवहन आयुक्त

अन्य खबरे , 333

लखनऊ।प्रदेश के परिवहन मंत्री के निर्देशों का अनुपालन करते हुए परिवहन विभाग अनधिकृत बस संचालन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ 01 दिसम्बर से 29 दिसम्बर, 2022 तक लखनऊ परिक्षेत्र में कुल 12022 वाहनों का चालान किया गया तथा 1575 वाहनों को बंद किया गया और इससे कुल 742.70 लाख रूपये प्रशमन शुल्क वसूल किया गया।उप परिवहन आयुक्त निर्मल प्रसाद ने बताया कि अनधिकृत बस संचालन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ 01 दिसम्बर से 29 दिसम्बर, 2022 तक की गई कार्रवाई में 344 बसों का, 2060 ट्रकों का तथा 9618 अन्य वाहनों का चालान किया गया। इसी प्रकार 72 बसों, 778 ट्रकों व 725 अन्य वाहनों को इस दौरान बन्द करने की कार्यवाही की गयी।परिवहन मंत्री की मंशानुरूप अनधिकृत बसों एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री के निर्देशों का परिवहन विभाग सख्ती से अनुपालन कराना सुनिश्चित कर रहा है। अनधिकृत वाहनों के खिलाफ कार्यवाही आगे भी चलती रहेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top