एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने की आत्महत्या
हेडलाइंस Dec 25, 2022 at 06:10 AM , 1138मुम्बई।
तुनिशा शर्मा ने किया था ये पोस्ट, फिर मेकअप रूम में किया सुसाइड
एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के आत्महत्या कर ली है. इस खबर ने उनके फैन्स को हिला कर रख दिया है. महज 20 साल की उम्र में कई पॉपुलर टीवी शोज और फिल्मों में काम कर चुकीं तुनिशा ने मरने से 6 घंटे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया था, जो अब काफी वायरल होने लगा है. तुनिशा की पोस्ट देखकर लोग शॉक हो रहे हैं.मुंबई में एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत हो गई है. खबरें हैं कि उन्होंने अपने शो के सेट पर सुसाइड कर लिया. तुनिशा 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' में काम कर रही थीं. वो मुंबई में अपने शो के सेट पर शूटिंग के सिलसिले में गईं थीं और कमरे के अंदर जाकर फांसी लगा ली, जिससे उनकी मौत हो गई. 20 साल की तुनिशा ने 'फितूर' और 'बार बार देखो' जैसी फिल्मों में यंग कटरीना कैफ का किरदार निभाया था. वो टीवी शोज 'इंटरनेट वाला लव' 'इश्क सुभानल्लाह' और 'गायब' जैसे शोज में भी काम कर चुकी थीं.
फिलहाल तक इस मामले को सुसाइड बताया जा रहा है. लेकिन पुलिस ने कहा है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और इस मामले की आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच होगी. दरअसल, तुनिशा की मां ने को-स्टार शीजान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है.






























Comments