प्रवर्तन की कार्यवाही से लखनऊ परिक्षेत्र में 538.11 लाख रूपये प्रशमन शुल्क वसूले गए-उप परिवहन आयुक्त
अन्य खबरे Dec 21, 2022 at 07:35 PM , 263लखनऊ।प्रदेश के परिवहन मंत्री के निर्देशों का अनुपालन करते हुए परिवहन विभाग अनधिकृत बस संचालन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक लखनऊ परिक्षेत्र में कुल 8241 वाहनों का चालान किया गया तथा 1254 वाहनों को बंद किया गया और इससे कुल 538.11 लाख रूपये प्रशमन शुल्क वसूल किया गया।उप परिवहन आयुक्त लखनऊ सम्भाग ने बताया कि अनधिकृत बस संचालन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ 01 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक की गई कार्रवाई में 299 बसों का, 1459 ट्रकों का तथा 6483 अन्य वाहनों का चालान किया गया। इसी प्रकार 57 बसों, 586 ट्रकों व 611 अन्य वाहनों को इस दौरान बन्द करने की कार्यवाही की गयी।परिवहन मंत्री की मंशानुरूप अनधिकृत बसों एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री के निर्देशों का परिवहन विभाग सख्ती से अनुपालन कराना सुनिश्चित कर रहा है। अनधिकृत वाहनों के खिलाफ कार्यवाही आगे भी चलती रहेगी।निर्मल प्रसाद ने बताया कि जनपद गोण्डा में प्रवर्तन टीम ने चेकिंग के दौरान कुल 10 वाहनों को बंद कराया और लगभग 1.50 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि 04 स्लीपर बसें व 01 सामान्य बस बिना परमिट/परमिट शर्तों के विरूद्ध पाई गयी तथा 03 वाहन ओवरलोडिंग के अंतर्गत निरूद्ध किया गया।



























Comments