विशेष जेल लोक अदालत
अन्य खबरे Dec 19, 2022 at 06:40 PM , 304लखनऊ । वरिष्ठ अधीक्षक जिला कारागार लखनऊ ने बताया है कि 19 दिसम्बर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ व जिला कारागार, लखनऊ के अधिकारियों के सहयोग से बन्दियों के मुकदमे का निस्तारण जुर्म स्वीकार के आधार पर करने हेतु *विशेष जेल लोक अदालत* का आयोजन करवाया गया।जिसमें तकरीबन 54 बन्दियों से जुर्म इकबाल हेतु प्रार्थना पत्र दिया जिसके सापेक्ष जिला कारागार, लखनऊ में तैनात डिप्टी जेलर श्री देव दर्शन सिंह व प्रेम प्रकाश, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ की मौजूदगी में 07 बन्दियों के मुकदमों का निस्तारण, माननीय न्यायालय, अपर मजिस्ट्रेट सी०बी०आई / jए०पी०, लखनऊ के मजिस्ट्रेट श्री सत्यवीर सिंह द्वारा किया गया। साथ ही साथ मुख्य न्यायिक कारागार में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा किशोर सदन का निरीक्षण भी किया गया।






_page-0001.jpg)




















Comments