*लेखपालों ने रखे हैं निजी सहायक आय जाति निवास संबंध हैसियत व अन्य काम के एवज में करते हैं कारनामे*
अन्य खबरे Dec 19, 2022 at 09:13 AM , 237*शहर में धड़ल्ले से जारी है वसूली का खेल*
*आखिर क्या है इन सहायकों की आमदनी का जरिया*
*आला अधिकारियों की नाक के नीचे फल फूल रहा भ्रष्टाचार*
सुल्तानपुर ...शहर में इन दिनों भ्रष्टाचार का बोलबाला है सरकारी कर्मियों के निजी सहायक लगातार जनता से धन की वसूली में जुटे हुए हैं । *प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जहां भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हैं वहीं सत्ता से जुड़े माननीय ऐसे भ्रष्टाचार पर मौन है । आला अधिकारी भी सब कुछ जानते हुए किसी भी कार्यवाही से बच रहे हैं ।* जनता इन भ्रष्टाचारियों के चंगुल में फंस कर तड़प रही है ।
बीते दिनों योगी सरकार की सख्ती के बाद जागरूक जनता और मोबाइल कैमरे के युग ने कई भ्रष्टाचारियों को एंटी करप्शन के हाथों रंगे हाथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की । अब भ्रष्टाचारियों ने अवैध वसूली का नया तरीका इजाद किया है । शहर में लेखपालों ने निजी सहायक रखे हैं जिनकी न कोई ऑफिशियल भर्ती है ना ही विभाग से कोई अनुमति । दरअसल यह सहायक जनता और राजस्व कर्मियों के बीच की वसूली की कड़ी का काम कर रहे हैं । चाहे आपको निवास आय जाति बनवाना हो चाहे संबंध हैसियत लिखवाना हो बिना चढ़ावा दिए कोई काम संभव नहीं है । कभी-कभी बिना जांच किए ही जनता के आय निवास जाति खारिज कर दिए जा रहे हैं । मौके की जांच लेखपाल के निजी सहायक द्वारा की जाती है । मौके पर निजी सहायक काम में कोई पेच बताकर वसूली की ताक में रहता है । यदि आपने उसकी जेब गर्म नहीं की तो मान लीजिए आपका कोई भी कागज समय से आपको मिलने वाला नहीं है । दौड़ते दौड़ते भले ही आपके पैर की चप्पल घिस जाय । *शहर के नरायनपुर घासीगंज व दरियापुर की जनता इन दिनों गोपी यादव के नाम के शख्स से पीड़ित है । यह शख्स खुद को लेखपाल का सहायक बता कर मौके पर जांच करने जाता है बिना पैसा लिए किसी का काम नहीं करता ।* पैसा मिल जाए तो ठीक नहीं मिला तो काम में गड़बड़ी कर जनता को परेशान करता रहता है । बीते दिनों इसकी कारगुजारी की शिकायत जिलाधिकारी रवीश गुप्ता से की गई थी जिसके बाद कार्यवाही ना करते हुए एसडीएम सदर ने मामले की इतिश्री कर ली । *मोहल्ले में फैले दलालों के जरिए यह सख्श अपना नरायनपुर दरियापुर और घासी गंज में वसूली का गोरख धंधा चला रहा है ।* जबकि क्षेत्रीय लेखपाल बीमार होने की वजह से एक अन्य लेखपाल को काम देखने का चार्ज मिला है । *नारायनपुर शास्त्री नगर घासी गंज व दरियापुर दरियापुर की जनता में इस शख्स को लेकर खासा आक्रोश बढ़ता जा रहा है* । सूत्र बताते हैं गोपी यादव नाम के व्यक्ति के खिलाफ आय जाति निवास हैसियत और संबंध को लेकर अवैध वसूली की कई लोगों ने मुख्य मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की है । *जल्द ही नरायनपुर घासीगंज के दर्जनों लोग लेखपाल के सहायक के खिलाफ जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन कर इसे शहर क्षेत्र से हटाने अनाधिकृत रूप से काम कर रहे इस सहायक पर कठोर कार्यवाही की मांग कर सकते हैं ।*



























Comments