*उद्यान मंत्री ने उत्तर प्रदेश मण्डी परिषद कर्मचारी संघ के नव - निर्वाचित पदाधिकारियों को गोपनीयता की दिलाई शपथ*

अन्य खबरे , 338

लखनऊ।

  प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिनेश प्रताप सिंह ने आज किसान मण्डी भवन , विभूति खण्ड,गोमती नगर लखनऊ में उत्तर प्रदेश मण्डी परिषद कर्मचारी संघ के नव - निर्वाचित पदाधिकारियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उद्यान मंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी तथा जनहित के कार्यों को करने के लिए उत्साहित किया। उन्होंने कहा कि किसानों से जुड़ी समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संघ तथा मंडी परिषद विभाग मिलकर कार्य करे।
           शपथ लेने वाले पदाधिकारियों में श्री रतनलाल प्रांतीय अध्यक्ष, श्री आशीष कुमार चौरसिया प्रांतीय महामंत्री, श्री भगवत प्रसाद पांडे उपाध्यक्ष, श्री दिनेश कुमार वर्मा संगठन मंत्री, श्रीमती सोनिया श्रीवास्तव संयुक्त संगठन मंत्री, श्री कृपाल सिंह कोषाध्यक्ष, श्री अमित कुमार  शाक्य  प्रचार मंत्री सम्मिलित रहे।  
     शपथ ग्रहण समारोह में मण्डी निदेशक श्री अंजनी कुमार सिंह तथा मण्डी उप निदेशक श्री चंदन पटेल  मौजुद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top