ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने गोपाष्टमी पर्व पर गौ माता की पूजा की

जनपत की खबर , 481

लखनऊ - मोहनलालगंज क्षेत्र के सिसेंडी ग्राम पंचायत में बने पशु आश्रय स्थल में ग्राम सचिव व ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने गोपाष्टमी पर्व पर गौशाला में टीका लगाने के साथ गुड़ लड्डू खिलाने के बाद माला पहनाकर गौ माता की पूजा की सिसेंडी में गोपाष्टमी पर्व पर ग्रामसचिव वंदना शर्मा एवं ग्राम प्रधान अशोक वर्मा ने सिसेंडी के गौशाला में  गौ माता की विधि-विधान पूर्वक अन्न , फल भेंट कर , माला पहनाकर आरती उतारी और गौमाता से कामना की है कि  क्षेत्र में शांति और समृद्धि बने। हालांकि इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि सचिव वंदना शर्मा के द्वारा पशु आश्रय स्थल पर गायों व बछड़ों के लिए हरा चारा , भूसा विशेष प्रबंध किया जाता है । इस कार्यक्रम के दौरान अशोक वर्मा ने बताया कि प्राचीन भारतीय संस्कृति की प्रतीक गौ माता है सनातन धर्म में गौ माता देवताओं में प्रथम आती है और देवासुर संग्राम में भी गौ की पूजा करके देवताओं ने विजय पाई थी हम लोगों ने भी गोपाष्टमी में गौ माता की पूजा कर कोविड -19 से छुटकारा पाने के लिए कामना की ताकि भारत में सुख शांति समृद्धि बन सके भारत का विकास हो सके और सौहार्द बन सके । इस मौक़े पर ग्राम सचिव वंदना शर्मा व ग्राम प्रधान अशोक वर्मा सहित दर्जनों श्रद्धालु कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top