1.25 लाख लाभार्थियों को प्रथम किश्त के रूप में रू 500 करोड़ से अधिक की धनराशि की स्वीकृत की गयी प्रदान ।
अन्य खबरे Dec 13, 2022 at 01:43 PM , 347उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के तहत 1.25 लाख लाभार्थियों को प्रथम किश्त के रूप में रू 500 करोड़ से अधिक की धनराशि की स्वीकृत की गयी प्रदान ।
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने वित्तीय वर्ष 2022 -23 हेतु ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य 862767 आवास निर्माण में से 1.25 लाख लाभार्थियों को प्रथम किश्त के रूप में रू 500 करोड़ से अधिक की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह सभी 862767 आवासों को माह दिसंबर 2023 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री / ग्राम्य विकास मंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के गम्भीर प्रयासों के फलस्वरूप उत्तर प्रदेश के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना( ग्रामीण) में 8 लाख 62हजार 767 अतिरिक्त आवासों के आवंटन मा0 प्रधानमंत्री जी व ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पिछले माह प्रदान किया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सबके लिए पक्का घर प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप गरीबों और वंचितों को पक्का घर मिलेगा।



























Comments