शिवपाल यादव की एक बार समाजवादी पार्टी में वापसी

अन्य खबरे , 268

लखनऊ। मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में डिंपल यादव की ऐतिहासिक जीत के बादशिवपाल यादव की एक बार समाजवादी पार्टी में वापसी हुई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल को सपा का झंडा भेंटकर पार्टी में शामिल किया। इसके साथ प्रसपा का सपा में विलय कराया। जिसके बाद शिवपाल यादव ने सपा का झंडा स्वीकार किया। इसके साथ ही उन्होंने ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल बदली। अध्यक्ष प्रसपा से नेता समजावादी पार्टी लिखा। इतना ही शिवपाल के बेटे आदित्य यादव ने भी ट्विटर पर प्रोफाइल बदलते हुए प्रसपा नेता से समाजवादी पार्टी नेता लिख दिया है। दूसरी ओर शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट कर मतदाताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा कि मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से मिले आशीर्वाद,स्नेह और अपार जनसमर्थन के लिए हृदय से आभार। जसवंतनगर की सम्मानित जनता द्वारा श्रीमती डंपल यादव जी को दिए गए आशीवार्द के सहृदय धन्यवाद।

 ज्ञात हो कि 2016 में अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच नाराजगी सामने आई थी। इसके बाद 2018 में शिवपाल यादव की ओर से प्रसपा का गठन किया गया था। हालांकि 2022 मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में मिली बढ़त के बाद प्रसपा का सपा में विलय हो गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top