मुआवजा प्रभावित व्यापारियों और निवासियों को देने की मांग

अन्य खबरे , 225

अयोध्या।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य कांग्रेस तथा पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने  राम पथ के लिए किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित लोगों के साथ मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समान मुआवजा प्रभावित व्यापारियों और निवासियों को देने की मांग शासन प्रशासन से की ।
उन्होंने कहा वर्षों से दुकान चला रहे व्यापारी जो उसी की आमदनी से अपना परिवार चला कर रहे हैं उनकी दुकान टूटने से उनका व्यवसाय तो ठप हो ही रहा है और व्यवसाय लायक मुआवजा न मिलने से उनके सामने अपने परिवार पालने का संकट हो जाएगा 
उन्होंने कहा अयोध्या और भगवान राम में सभी की आस्था है अयोध्या का विकास हो ऐसा सभी चाहते हैं लेकिन उससे किसी की रोजी-रोटी पर असर नहीं पड़ना चाहिए।
श्री सिंह ने व्यापारियों व निवासियों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग करते हुए कहा प्रशासन को व्यापारियों को चौड़ीकरण में यहां जितनी जगह लेनी हो लेनी हो उसे स्पष्ट करना चाहिए ।
जिला प्रवक्ता श्री कृष्ण गौतम शासन प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा स्थानीय व्यापारियों को असमंजस मे रखकर की जा रही कार्यवाही नितांत ही गलत और असंवैधानिक है। प्रशासन व्यापारियों से किए गए अपने वादे से मुकर गया पहले व्यापारियों को पुनर्स्थापित करने के बाद ही ध्वस्त करण करने की कार्यवाही की जानी चाहिए।
कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ,स्थानीय निकाय संयोजक शैलेंद्र मणि पांडे  ने व्यापारियों के हित को ध्यान में रखकर ही शासन प्रशासन को चौड़ीकरण का कार्य करने की अपील की।

Related Articles

Comments

Back to Top