60वाँ स्थापना नागरिक सुरक्षा नागरिक सुरक्षा नियंत्रण केन्द्र (जनरल वाली कोठी) के प्रांगण में मनाया गया।
अन्य खबरे Dec 07, 2022 at 07:48 PM , 386लखनऊ ।
उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा सुश्री अनिता प्रताप ने बताया है कि नागरिक सुरक्षा संगठन लखनऊ द्वारा विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 60वाँ स्थापना दिवस 6 दिसम्बर 2022 नागरिक सुरक्षा नागरिक सुरक्षा नियंत्रण केन्द्र (जनरल वाली कोठी) के प्रांगण में मनाया गया। श्रीमती अनिता प्रताप, उपनियंत्रक, नागरिक सुरक्षा लखनऊ द्वारा प्रात: 09:30 बजे ध्वजोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर श्री ब्रजेश कुमार वर्मा, डिप्टी कलेक्टर (राजस्व) श्री अमरनाथ मिश्रा, चीफ वार्डेन, सरदार गुरप्रीत सिंह सेठी, डिoचीफ वार्डेन, एवं प्रखण्डों के डिवीजनल वार्डेन, डि०डि० वा०. स्टाफ आफिसर, आई०सी०ओ० तथा वैतनिक स्टाफ सहित अनेको स्वयंसेवको ने भाग लिया।
उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा द्वारा नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वयंसेवकों द्वारा की जा रही निःस्वार्थ सेवा की भूरि-भूरि प्रशंसा एवं सराहना की गयी तथा यह भी बताया गया कि स्थापना दिवस विभाग का सबसे महत्वपूर्ण दिवस होता है। इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति मा० प्रधानमंत्री, मा० गृह मंत्री एवं पुलिस महानिदेशक / निदेशक. आई०पी०एस० नागरिक सुरक्षा नागरिक सुरक्षा उ०प्र० लखनऊ के सन्देशों का पाठन किया मुकुल गोयल. गया। इसके अतिरिक्त वर्ष भर की उपलब्धियों एवं कार्यकलापों की जानकारी दी गयी। महानिदेशक नागरिक सुरक्षा का डिस्क एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र 2021 के सन्दर्भ में नागरिक सुरक्षा कार्यालय के अवैतनिक स्वयंसेवक श्री बृजेश कुमार शुक्ला, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन, श्री राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, स्टाफ आफिसर एवं मोहम्मद अहमद, डिप्टी पोस्ट वार्डेन नागरिक सुरक्षा लखनऊ को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न त्यौहारों एवं अन्य अवसरों पर शान्ति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में सभी वार्डेनों के सकिय सहयोग एवं भूमिका के लिये आभार व्यक्त किया गया। सरदार गुरप्रीत सिंह सेठी, डि०चीफ • वार्डन द्वारा आये हुए वैतनिक एव अवैतनिक पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री मनोज वर्मा, सहायक उपनियंत्रक (व0वे0) नागरिक सुरक्षा लखनऊ द्वारा किया गया।






_page-0001.jpg)




















Comments