उoप्रo मदरसा शिक्षा परिषद डा० इफ्तिखार अहमद जावेद की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न
अन्य खबरे Dec 02, 2022 at 06:30 PM , 272लखनऊ।
अरबी और फारसी मान्यता प्रशासन एवं सेवा विनियमावली-2016 में संशोधन के सम्बन्ध में अध्यक्ष उoप्रo मदरसा शिक्षा परिषद डा० इफ्तिखार अहमद जावेद की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न
उ०प्र० अशासकीय अरबी और फारसी मान्यता प्रशासन एवं सेवा विनियमावली-2016 में संशोधन के सम्बन्ध में हित धारकों के साथ 01दिसम्बर, 2022 को मा० अध्यक्ष उoप्रo मदरसा शिक्षा परिषद डा० इफ्तिखार अहमद जावेद की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें श्री मो० तारिक उप-निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, झाँसी मण्डल, श्री विजय कुमार मिश्रा सहायक सर्वे आयुक्त, श्री बालेन्दु कुमार द्विवेदी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, बाराबंकी, श्री रियाज असकरी प्रधानाचार्य, मदरसा जामिया मेहदिया सेन्थल, बरेली, श्री सै० दिलदार अली सहायक अध्यापक आलिया, मदरसा फैजुल उलूम तालग्राम कन्नौज एवं श्री जगमोहन सिंह, रजिस्ट्रार/ निरीक्षक, उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्राप्त सुझाव / अभिमत परिषद की आगामी बैठक में विचारार्थ प्रस्तुत किया जायेगा।



























Comments