*विद्युत मजदूर संगठन ने 28 को प्रस्तावित कार्य बहिष्कार वापस लिया*
अन्य खबरे Nov 26, 2022 at 07:12 PM , 242लखनऊ, 26 नवंबर 2022;
विद्युत मजदूर संगठन उप्र एवं विद्युत संविदा मजदूर संगठन उप्र के एक प्रतिनिधिमंडल की वरिष्ठ मजदूर नेता आर एस राय के नेतृत्व में चेयरमैन एम देवराज आईएएस से आज शक्ति भवन मे वार्ता हुई।
चेयरमैन ने कहा कि नियमित और संविदा कर्मचारियों की संगठन द्वारा प्रेषित मांगों का परीक्षण किया जा रहा है और मांगों पर निर्णय लिए जाने के पश्चात आगामी 15 दिन के अंदर उक्त संगठनों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी जिसके पश्चात सहमति के बिंदुओं पर आदेश जारी किए जाएंगे।
उक्त संगठनों द्वारा 28 नवंबर 2022 से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार को चेयरमैन एम देवराज आईएएस की अपील पर वापस ले लिया गया।
प्रतिनिधिमंडल में आर एस राय सहित विद्युत मजदूर संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष विमल चंद्र पाण्डेय, मुख्य महामंत्री शैलेंद्र कुमार,उपाध्यक्ष आर पी गुप्ता तथा विद्युत संविदा मज़दूर संगठन के प्रदेश संयोजक पुनीत राय शामिल थे।



























Comments