यातायात नियमों / संकेतो के प्रति स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक* *सुरक्षित चलें, सुरक्षित रहें*
अन्य खबरे Nov 24, 2022 at 09:36 PM , 315लखनऊ।
दिनांक 24.11.2022
*यातायात माह नवम्बर - 2022 के अनुपालन में यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने व यातायात नियमों / संकेतो के प्रति स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक*
सड़क दुर्घटनाओं तथा उनसे होने वाली मृत्यु को रोकने के लिए यातायात माह नवम्बर 2022 के अनुपालन में दिनांक 24.11.2022 को श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या के निर्देशानुसार श्रीमान् पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुवन सिंह एवं क्षेत्राधिकारी यातायात श्री प्रमोद कुमार यादव व निरीक्षक यातायात अभिमन्यु शुक्ल मय यातायात टीम द्वारा गुरूनानक स्कूल पुलिस लाइन जनपद अयोध्या में विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रबन्धक एवं शिक्षकगणों की मौजूदगी में यातायात जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करते हुए दो पहिया वाहन चलाते समय उच्च कोटि का हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट धारण करने, वाहन चलाते समय ड्राईविंग लाईसेन्स के साथ निर्धारित गति सीमा में पूरी सतर्कता एवं सावधानी पूर्वक वाहन चलाने आदि के बारे में जागरूक किया गया, सड़क पर गलत तरीके से व अनावश्यक वाहन न खड़ा करने, निर्धारित पार्किंग स्थल का प्रयोग करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा ओवरलोडिंग से बचने, वाहनों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण / वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाये जाने हेतु उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरुक किया गया साथ ही प्रत्येक बच्चे से अपने अभिभावक गणों के साथ-साथ अन्य व्यक्तियों को भी यातायात के नियमो को बताकर इस मानव श्रृंखला को आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया तथा बच्चो में पम्पलेट वितरण किया गया।
*यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित चलें एवं सुरक्षित रहें ।*????






_page-0001.jpg)




















Comments