*18 दिसम्बर को राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा का होगा आयोजन*
अन्य खबरे Nov 22, 2022 at 07:50 PM , 302लखनऊ: 22 नवंबर, 2022
अनुसूचित जाति / जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जिनके परिवार की वार्षिक आय रू0 6.00 लाख से कम है, उनके लिये प्रयागराज, लखनऊ, हापुड़, वाराणसी, आगरा, गोरखपुर एवं अलीगढ़ में आवासीय निःशुल्क कोचिंग एवं भोजन की व्यवस्था उपलब्ध है। निदेशक समाज कल्याण श्री राकेश कुमार ने बताया कि प्रदेश के 18 मण्डल मुख्यालय पर दिनांक 18 दिसम्बर, 2022 को राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम यू०पी०पी०सी०एस० / सिविल सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा के समान होगा।
उन्होंने बताया कि पात्र छात्र / छात्राएं दिनांक 30 नवम्बर, 2022 के पहले अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन www.socialwelfare.up.upsdc.gov.in पर कर सकते है। आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर कार्यालय कार्यदिवस में हेल्प लाइन नं० -9621650066 पर जानकारी कर सकते हैं।






_page-0001.jpg)




















Comments