मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक आयुक्त सभागार में बैठक आहुत की गयी
अन्य खबरे Nov 21, 2022 at 08:41 PM , 249अयोध्या।मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा की अध्यक्षता में औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति व उत्तर प्रदेश सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन नीति के क्रियान्वयन हेतु देय सुविधाओं की पात्रता हेतु लेटर आफ कम्फर्ट जारी करने हेतु गठित स्वीकृति समिति व मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक आयुक्त सभागार में बैठक आहुत की गयी। सर्वप्रथम मण्डलायुक्त ने गत बैठक में लिये गये निर्णयों की अनुपालन की समीक्षा करते हुये सुषमा तिवारी ग्राम व पोस्ट खण्डासा अयोध्या के प्रकरण में उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर को पुनः साक्ष्य सहित जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। एमएसएमई पाॅलिसी 2022 के सम्बंध में मण्डलायुक्त ने बताया कि सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम प्रोत्साहन नीति 2022 का प्रख्यापन किया जा चुका है जिसमें उद्यमियों को पूंजीगत उपादन/अवस्थापना/उपादान/ स्टाम्प ड्युटी में छूट गुणवत्ता सुधार हेतु पूंजी उपादान/पर्यावरण सुधार हेतु प्रोत्साहन आदि का प्राविधान किया गया है, जिसका उद्यमीकरण अपनी इकाई का विस्तारीकरण एवं विविधीकरण अथवा नई इकाई स्थापित कर लाभ उठा सकते है। मण्डलायुक्त ने ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी-3 में प्रतिभाग की गयी इकाईयों के समस्याओं के निस्तारण के सम्बंध में समीक्षा की तथा कहा कि किये गये प्रयासों के बाद भी जिला स्तर पर समाधान नही हो पा रहा है तो संस्तुति सहित उसे मण्डल स्तर पर मण्डलीय उद्योग बन्धु के फोरम पर निस्तारण हेतु सन्दर्भित किया जाय। समीक्षा के दौरान मण्डलायुक्त ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा-स्वारोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, निवेश मित्रा, की प्रगति की समीक्षा की गयी। उन्होंने उपायुक्त उद्योगो को निर्देश दिये कि इन इकाईयों की प्रगति की समीक्षा प्रत्येक माह जनपद स्तरीय आयोजित जिला उद्योग बन्धु की बैठक में प्रस्तुत कर उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया जाय। उक्त बैठक में समिति द्वारा एलओसी निर्गत किये जाने/प्रथम चरण हेतु मे0 बृन्दाबन बाटलर्स प्रा0वि0 सफेदाबाद फैजाबाद रोड बाराबंकी के प्रस्ताव पर चर्चा की तथा डिस्बर्समेंट धनराशि स्वीकृति किये जाने हेतु 2 इकाईयों मे0 भारत एल्युमिनियम एक्सटूªजन प्रा0 लि0 बाराबंकी व मे0 जय अम्ब्रे विनीयर प्लाईवुड फैक्ट्री बाराबंकी के प्रस्ताव में निर्धारित धनराशि को रिम्बर्समेंट धनराशि की स्वीकृति के सम्बंध में चर्चा की गयी। बैठक का संचालन संयुक्त आयुक्त उद्योग एच0पी0 सिंह द्वारा किया गया। बैठक में एडीएम बाराबंकी राकेश कुमार सिंह, एसडीएम मिल्कीपुर, ज्वाइंड कमिश्नर वाणिज्यकर, उपश्रमायुक्त, एलडीएम बाराबंकी आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों व अन्य उद्यमीगण उपस्थित थे।






_page-0001.jpg)




















Comments